प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनेगी फिल्म ‘एक और नरेन’
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘एक और नरेन’ का निर्माण किया जाएगा और इसमें गजेंद्र चौहान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। चौहान ने मशहूर टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में युधिष्ठिर की भूमिका निभाई थी। फिल्म निर्देशक मिलन भौमिक ने बृहस्पतिवार को कहा कि फिल्म ‘एक और नरेन’ की कहानी में दो किस्से …
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘एक और नरेन’ का निर्माण किया जाएगा और इसमें गजेंद्र चौहान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। चौहान ने मशहूर टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में युधिष्ठिर की भूमिका निभाई थी। फिल्म निर्देशक मिलन भौमिक ने बृहस्पतिवार को कहा कि फिल्म ‘एक और नरेन’ की कहानी में दो किस्से होंगे, एक में नरेंद्रनाथ दत्त के रूप में स्वामी विवेकानंद के कार्य एवं जीवन को दर्शाया जाएगा जबकि दूसरे में नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को दिखाया जाएगा।
भौमिक ने कहा कि फिल्म में दो हस्तियों के जीवन को पेश किया जाएगा। विवेकानंद ने अपना जीवन वैश्विक भाई-चारे के संदेश के प्रसार में समर्पित किया था। उन्होंने कहा कि दूसरी शख्सियत नरेंद्र मोदी हैं जोकि भारत को एक नई ऊंचाई पर ले गए और वह राजनीति क्षेत्र के सबसे मशहूर नेताओं में शुमार हैं। वहीं, अभिनेता गजेंद्र चौहान ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पिछले 20 वर्षों से निजी तौर पर जानते हैं। उन्होंने कहा कि एक कलाकार के नाते ऐसी शख्सियत का किरदार निभाना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।
