बरेली: इज्जतनगर मंडल ने शुरू किया 12 जोड़ी ट्रेनों का संचालन, सफर करने से पहले पढ़ें ये खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। इज्जतनगर मंडल में गुरुवार से 12 जोड़ी ट्रेनों पैसेंजर ट्रेनों को मेल एक्सप्रेस बनाकर संचालन शुरू कर दिया गया। जिसमें से चार जोड़ी ट्रेनों का ठहराव बरेली के स्टेशनों पर शुरू हो गया है। जनरल टिकट पर यात्रा शुरू होने के बाद अब बरेली के स्टेशनों पर भीड़ बढ़ने लगी है। चूंकि …

अमृत विचार, बरेली। इज्जतनगर मंडल में गुरुवार से 12 जोड़ी ट्रेनों पैसेंजर ट्रेनों को मेल एक्सप्रेस बनाकर संचालन शुरू कर दिया गया। जिसमें से चार जोड़ी ट्रेनों का ठहराव बरेली के स्टेशनों पर शुरू हो गया है। जनरल टिकट पर यात्रा शुरू होने के बाद अब बरेली के स्टेशनों पर भीड़ बढ़ने लगी है।

चूंकि ट्रेन के समय से पहले प्लेटफार्म पर जाने की अनुमति नहीं होने की वजह से अधिकांश यात्री जंक्शन पर या तो मुख्य द्वार के बाहर या फिर आसपास के क्षेत्र में पेड़ की छांव में बैठे रहते है।

गुरुवार से इज्जतनगर मंडल में 12 जोड़ी ट्रेनों के संचालन में काशीपुर से कासगंज तक जाने वाली 05335/ 05336 एक्सप्रेस, कासगंज से बरेली सिटी रूट पर जाने वाली 05337/05338 नंबर की मेल एक्सप्रेस, बरेली सिटी से पीलीभीत जंक्शन तक 05339/05340 नंबर की मेल एक्सप्रेस और बरेली सिटी से काशीपुर के लिए 05351/05352 की मेल एक्सप्रेस भी रवाना हुई।

यह सभी ट्रेनें बरेली के स्टेशनों से होकर गुजारी गई। चूंकि ट्रेनों के संचालन का पहला दिन था, इसलिए इनमें अधिक यात्रियों ने यात्रा नहीं की। व्यावसायिक विभाग की मानें तो पहले दिन करीब 70 फीसदी ट्रेनें खाली गई है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में संचालन बढ़ने वाला है।

संबंधित समाचार