आज का राशिफल | 05 मार्च, 2021
मेष राशि आज आपको मेहनत का पर्याप्त फल प्राप्त नहीं होगा। अत्यधिक मेहनत के कारण थकान हो सकती है। अपने अहम पर नियन्त्रण रखें। खानपान और दिनचर्या को सन्तुलित रखें। अपने अनुभवों को लोगों से शेयर न करें। वृष राशि आज उच्च शिक्षा को लेकर बड़े निर्णय ले सकते हैं। अपनी कार्यक्षमता को सिद्ध करने …
मेष राशि
आज आपको मेहनत का पर्याप्त फल प्राप्त नहीं होगा। अत्यधिक मेहनत के कारण थकान हो सकती है। अपने अहम पर नियन्त्रण रखें। खानपान और दिनचर्या को सन्तुलित रखें। अपने अनुभवों को लोगों से शेयर न करें।
वृष राशि
आज उच्च शिक्षा को लेकर बड़े निर्णय ले सकते हैं। अपनी कार्यक्षमता को सिद्ध करने का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी की सलाह आपके बहुत काम आने वाली है। आय के नये रास्ते खुल सकते हैं।
मिथुन राशि
आज आपके जीवन के उच्च दर्शन के प्रति आपका ध्यान प्रवृत्त होगा। सर्दी-जुकाम की समस्या आपको घेर सकती है। वकीलों को कोई बड़ा केस आज मिल सकता है। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को धन लाभ प्राप्त होगा।
कर्क राशि
आज आप रचनात्मक क्षमता में वृद्धि होगी। आप सभी कार्यों को लगन के साथ पूरे करेंगे। जीवन पथ में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। मनोविनोद और आनन्द में समय बितायेंगे।
सिंह राशि
आज आर्थिक मामलों में आपको संयमित रहना होगा। सगे-सम्बन्धियों पर आप धन खर्च करेंगे। नये सम्पर्कों से आपको लाभ प्राप्त होगा। सहकर्मियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
कन्या राशि
आज आप नयी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। व्यावसायिक यात्रा से आपको लाभ प्राप्त होगा। आपको कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। आपकी योजनायें सफल होंगी।
तुला राशि
आज ऑफिस के दबाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। विवाह में आ रही परेशानी दूर होगी। निजी परेशानियों को सुलझाने में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। घर के लिये कुछ नया सामान खरीद सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आज विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण संस्थान में प्रवेश लेंगे। धन-सम्पत्ति में वृद्धि होगी। आपकी प्रतिभा और क्षमता का लोग सम्मान करेंगे। ऑनलाइन बिजनेस में आपको धन लाभ प्राप्त होगा। बहुप्रतीक्षित कार्यों को आज शुरू कर सकते हैं।
धनु राशि
आज घर के सदस्यों की सेहत का ध्यान अवश्य रखें। कुछ लोग आपकी तरक्की से ईर्ष्या की भावना रख सकते हैं। सिर में भारीपन और दर्द की समस्या हो सकती है। उधार लिया हुआ कर्ज आपको लौटाना पड़ सकता है।
मकर राशि
आज जीवनसाथी और बच्चों से आपको लाभ मिलेगा। किसी पारिवारिक समारोह में आप जा सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को धन लाभ हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में रुचि बढ़ेगी। आज आप तनाव से मुक्त रहेंगे।
कुंभ राशि
आज आपको किसी महिला के माध्यम से लाभ मिल सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। कुछ अनावश्यक खर्चे आपके सामने आ सकते हैं।
मीन राशि
आज घर में मेहमानों की चहल-पहल रहेगी। एकाग्रचित्त होकर काम करने से आपको लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर काम करेंगे। अतीत के अनुभवों को भुलाकर आगे बढ़ने का प्रयास करें।
