मुरादाबाद: रोहिंग्या मतदाता प्रकरण में बीएलओ निलंबित, एसडीएम सदर ने की कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। रोहिंग्या फर्जी वोटर मामले में कार्रवाई की गई है। इस मामले में सहायक अध्यापक प्रशांत कुमार को निलंबित कर दिया गया है, जबकि ऐसे सभी लोगों वोट रद कर दिए गए हैं। प्रमाणित हुआ है कि बीएलओ की भूमिका में सहायक अध्यापक ने ग्राम प्रधान से मिलकर 16 रोहिंग्याओं के फर्जी वोट …

मुरादाबाद, अमृत विचार। रोहिंग्या फर्जी वोटर मामले में कार्रवाई की गई है। इस मामले में सहायक अध्यापक प्रशांत कुमार को निलंबित कर दिया गया है, जबकि ऐसे सभी लोगों वोट रद कर दिए गए हैं। प्रमाणित हुआ है कि बीएलओ की भूमिका में सहायक अध्यापक ने ग्राम प्रधान से मिलकर 16 रोहिंग्याओं के फर्जी वोट बना दिए थे। जांच में आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।

जिले के भगतपुर टांडा के रुस्तमपुर तिगरी ग्राम पंचायत में यह मामलों सुर्खियों में चल रहा था। म्यांमार से भारत आकर अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं को फर्जी तरीके से वोटर बनाए जाने की शिकायत 29 जनवरी को गांव के ही नाजिर और पीरबख्श ने की थी। तहसील प्रशासन के मुताबिक आरोप था कि पूर्व प्रधान शकील अहमद ने फर्जी कागज लगाकर बीएलओ से मिलीभगत कर रोहिंग्याओं को वोटर बनवा दिया।

भगतपुर टांडा के रुस्तम तिगरी ग्राम पंचायत में बीएलओ प्रशांत कुमार तैनात हैं। निर्वाचन विभाग को प्रारूप-छह पर 16 आनलाइन आवेदन प्राप्त हुए। बीएलओ ने कहा कि इन आवेदनों की 1 जनवरी को जांच हो चुकी है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में इन 16 रोहिंग्याओं को गांव का निवासी बताया था। रुस्तमपुर तिगरी प्राइमरी स्कूल की लिस्ट में क्रम संख्या 794 से 809 तक इन 16 लोगों का नाम दर्ज कर दिया गया।

एसडीएम सदर प्रेरणा सिंह ने जांच करवाई तो रोहिंग्याओं को वोटर बनाए जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया की जांच में रोहिंग्या लोगों के मतदाता बनने बनाने का मामला सही पाया गया। इस आधार पर बीएलओ को निलंबित किया गया है।

 

संबंधित समाचार