बाराबंकी: प्रेमी की शादी तय होने से नाराज प्रेमिका ने की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टिकैतनगर/ बाराबंकी, अमृत विचार। प्रेमी की शादी दूसरी लड़की से तय होने से नाराज प्रेमिका ने शुक्रवार को प्रेमी के कमरे में ही फांसी के फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली। प्रेमी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। …

टिकैतनगर/ बाराबंकी, अमृत विचार। प्रेमी की शादी दूसरी लड़की से तय होने से नाराज प्रेमिका ने शुक्रवार को प्रेमी के कमरे में ही फांसी के फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली। प्रेमी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 

मूल रुप से अयोध्या जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के पुरा कलंदर निवासी शैलेंद्र रावत गिदरापुर ब्लॉक सिरौलीगौसपुर के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात है। शैलेंद्र कस्बे के ही टिकैटनगर बारिन बाग मार्ग स्थित रामबहादुर के मकान में किराए पर रहता है। शैलेंद्र का थाना कुर्सी क्षेत्र के ग्राम हेमापुरवा निवासी पूनम के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शैलेंद्र की शादी उनके परिवारजनों ने अपने गांव की ही एक लड़की से तय कर दी थी, जिसकी जानकारी होने पर दोनों के बीच अनबन चल रही थी

इलाहाबाद से टीजीटी की तैयारी कर रही पूनम बुधवार को इलाहाबाद से सीधे शैलेंद्र के घर पहुंची। जिसके बाद उन दोनो के बीच शादी की बात को लेकर विवाद हो गया। शुक्रवार को शैलेंद्र के विद्यालय जाने के बाद युवती अकेली कमरे में ही थी। स्कूल में छुट्टी होने पर जब वह वापस पहुंचा और कमरे का दरवाजा खोला तो उसे कमरे में लगे पंखे में पूनम को दुपट्टे से फांसी के फंदे पर झूलता देख, 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह ने शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने युवती के पास उसके बैग में व कमरे की जांच की। पुलिस को एक पर्चे पर परिजनों नाम व मोबाइल नंबर मिलने पर पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना देकर मौके पर बुलवाया। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

संबंधित समाचार