मुरादाबाद: पति की मौत के बाद देवर ने महिला से किया दुष्कर्म, दर्ज होगी रिपोर्ट
मुरादाबाद, अमृत विचार। पति की मौत के बाद देवर ने निकाह का झांसा देकर महिला को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। कई बार उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। बाद में निकाह करने से मुकर गया। महिला ने इसकी शिकायत ससुरालियों से की तो पहले वह निकाह करने को राजी हो गए लेकिन बाद में …
मुरादाबाद, अमृत विचार। पति की मौत के बाद देवर ने निकाह का झांसा देकर महिला को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। कई बार उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। बाद में निकाह करने से मुकर गया। महिला ने इसकी शिकायत ससुरालियों से की तो पहले वह निकाह करने को राजी हो गए लेकिन बाद में मुकर गए। दबाव डालने पर मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने कांठ पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
कांठ थाना क्षेत्र के ग्राम महमूद कलमी निवासी एक महिला ने शुक्रवार को एसएसपी को पत्र दिया। उसका कहना था कि करीब तीन साल पहले उसका निकाह इस्लामुद्दीन के साथ हुआ था। मौजूद समय में उसका करीब डेढ़ साल का बेटा है। महिला के अनुसार कुछ महीने वाले उसके पति का इंतकाल हो गया।
पति के इंतकाल के बाद तय हुआ कि ससुराली उसके नाम भी जमीन का एक हिस्सा करेंगे। इसके बाद महिला अपने बेटे के साथ ससुराल में रहने लगी। महिला का कहना है कि इस बीच देवर ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और निकाह करने का झांसा दिया। बच्चे के भविष्य को देखते हुए वह उसके झांसे में आ गई।
आरोप है कि देवर ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में निकाह से मुकर गया, जिस पर महिला ने इसकी शिकायत ससुरालियों से कर दी। ससुरालियों ने देवर के साथ निकाह कराने का भरोसा दिलाया लेकिन फिर वह भी मुकर गए। दबाव डालने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। एसएसपी ने कांठ पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
