मुरादाबाद: खोखों में लगी आग ने क्लीनिक को लिया चपेट में, दो लाख का नुकसान होने की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुगलपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की भोर के पहर शार्ट सर्किट से खोखो में आग लग गई। बाद में बढ़ी आग ने पास में एक निजी क्लीनिक को अपनी चपेट में ले लिया। आग विकराल होने पर क्षेत्रीय लोगों की नजर पड़ी तो दमकल को सूचना देने के साथ ही आग बुझाने …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुगलपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की भोर के पहर शार्ट सर्किट से खोखो में आग लग गई। बाद में बढ़ी आग ने पास में एक निजी क्लीनिक को अपनी चपेट में ले लिया। आग विकराल होने पर क्षेत्रीय लोगों की नजर पड़ी तो दमकल को सूचना देने के साथ ही आग बुझाने में जुट गए। दमकल की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से दो लाख का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना शुक्रवार की सुबह मुगलपुरा थाना क्षेत्र में हाफिज बन्ने की पुलिया पर हुई। जामा मस्जिद निवासी जियाउद्दीन चिकित्सक है। उनका बन्ने की पुलिया पर क्लीनिक हैं। क्लीनिक के आगे कुछ खोखो रखे हैं। बताते हैं कि भोर के पहर करीब साढ़े तीन बजे शार्ट सर्किट से खोखो में आग लग गई। खोखो में कपड़ों की कतरन रखी थी, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया।

कुछ देर में खोखो से फैली आग ने उनके क्लीनिक को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान वहां पर गुजर रहे रिक्शा वालों ने आग देखी तो शोर मचाकर क्षेत्रीय लोगों को बुलाया। इसके बाद दमकल को सूचना देने के बाद सभी आग बुझाने में जुट गए। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों से कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच सूचना पाकर डॉ. जियाउद्दीन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि आग की चपेट में आकर क्लीनिक में रखीं दवाईयां, इंवर्टर और फर्नीचर समेत करीब दो लाख का नुकसान हो गया।

संबंधित समाचार