अयोध्या: दूसरी महिला सीडीओ ने ग्रहण किया कार्यभार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद में दूसरी महिला मुख्य विकास अधिकारी के रूप में शुक्रवार को अनीता यादव ने जनपद पहुंच अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके पूर्व आईएएस अधिकारी अर्चना अग्रवाल जिले में बतौर सीडीओ तैनात रह चुकी हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची प्रकाशन के अंतिम दिन शासन ने यहां तैनात रहे मुख्य विकास अधिकारी …

अयोध्या। जनपद में दूसरी महिला मुख्य विकास अधिकारी के रूप में शुक्रवार को अनीता यादव ने जनपद पहुंच अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके पूर्व आईएएस अधिकारी अर्चना अग्रवाल जिले में बतौर सीडीओ तैनात रह चुकी हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची प्रकाशन के अंतिम दिन शासन ने यहां तैनात रहे मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार का विशेष सचिव मुख्यमंत्री के पद पर तबादला कर दिया था।

शासन की ओर से तबादला किए जाने के बाद अनीता यादव शुक्रवार को जनपद पहुंची और उन्होंने जिलाधिकारी अनुज कुमार झा से औपचारिक मुलाकात की। चार इस मुलाकात के बाद उन्होंने विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव ने बताया कि सरकार अयोध्या का उसकी प्राचीनता के मुताबिक विकास करने में जुटी है। राम नगरी की पौराणिक और सांस्कृतिक महत्व के मुताबिक विकास उनकी प्राथमिकता होगी। शासन और प्रशासन की प्राथमिकताओं का अनुपालन कराया जाएगा।

प्रदेश सरकार ने जनपद में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात रहे प्रथमेश कुमार का 3 मार्च को तबादला कर दिया था। शासन की ओर से उनको अयोध्या के मुख्य विकास अधिकारी के पद से हटाकर मुख्यमंत्री का विशेष सचिव तैनात किया गया है। तबादला आदेश मिलने के बाद गुरुवार की दूसरी पहर वह अपना कार्यभार सौंप कर विदा हो गए थे।

संबंधित समाचार