महाराजगंज: 25 लाख की हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार
अमृत विचार, महाराजगंज। भारत-नेपाल सीमा के सरहदी क्षेत्र के एसएसबी रोड पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान भारत से नेपाल जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ कर उसके पास से 25 लाख की कीमत का मादक पदार्थ हेरोइन बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार की सुबह तड़के सोनौली …
अमृत विचार, महाराजगंज। भारत-नेपाल सीमा के सरहदी क्षेत्र के एसएसबी रोड पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान भारत से नेपाल जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ कर उसके पास से 25 लाख की कीमत का मादक पदार्थ हेरोइन बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार की सुबह तड़के सोनौली पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम सोनौली कस्बे के एसएसबी रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान भारत से नेपाल पगडंडी मार्ग से जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर जब उसकी जांच किया तो उसके पास से छिपाकर रखा गया 25 ग्राम हेरोइन बरामद किया।
बरामद हेरोइन की कीमत करीब 25 लारव रुपये बताया गया है। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम गोपाल बताया है।
इस संदर्भ में क्षेत्राधिकारी नौतनवा अजय सिंह चौहान ने बताया कि एक युवक सरहदी क्षेत्र का पकड़ा गया है। जिसके पास से 25 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया है।एनडीपीएस की धारा में उसे चालान कर जेल भेजा जा रहा।
