हल्द्वानी: महिलाओं ने रैली निकालकर ब्रेस्ट कैंसर के प्रति किया जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आशा फाउंडेशन की ओर से शनिवार को ब्रेस्ट कैंसर और सर्विक्स कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता के लिए शहर में रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं घर, परिवार, समाज की रक्षा-सुरक्षा करती …

हल्द्वानी, अमृत विचार। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आशा फाउंडेशन की ओर से शनिवार को ब्रेस्ट कैंसर और सर्विक्स कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता के लिए शहर में रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं घर, परिवार, समाज की रक्षा-सुरक्षा करती हैं लेकिन इस भागदौड़ में अपनी स्वास्थ्य के बारे में चिंता नहीं करती है।

ब्रेस्ट, सर्विक्स कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझती हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की रैली, जागरूकता कार्यक्रम होने से महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाव हो सकता है। रैली का शुभारंभ नैनीताल रोड स्थित विंटेज स्ट्रीट से शुरू हुई और ठंडी सड़क, वर्कशाप लेन, एसबीआई तिराहे से होते हुए वापस विंटेज स्ट्रीट पर ही समाप्त हुई। रैली में 250 से महिलाओं, पुलिस कर्मियों, बाइकर्स और स्कूटी राइडर्स ने हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं ने ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया।

रैली में देश के अलग-अलग हिस्सों से महिलाएं हिस्सा लेने पहुंचीं। कार्यक्रम में नगर निगम ने भी सहयोग दिया। इस दौरान आशा शर्मा, ईशा साह, पूजा भोला, निया ठाकुर, संध्या डालाकोटी, नीलू एलियंस, मुन्नी तिवारी, मीनाक्षी कीर्ति आदि मौजूद थीं।

संबंधित समाचार