बरेली: कमाई में रुहेलखंड डिपो फिसड्डी, एआरएम को नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। रुहेलखंड डिपो की कमाई लगातार अन्य डिपो से पिछड़ती जा रही है। मुख्यालय की तमाम कोशिशों के बाद भी रोडवेज का संचालन ढर्रे पर आने का नाम नहीं ले रहा है। रूहेलखंड डिपो के लागातार घाटे की वजह से गुस्साए एमडी ने डिपो के एआरएम को नोटिस जारी किया है। कमाई को …

अमृत विचार, बरेली। रुहेलखंड डिपो की कमाई लगातार अन्य डिपो से पिछड़ती जा रही है। मुख्यालय की तमाम कोशिशों के बाद भी रोडवेज का संचालन ढर्रे पर आने का नाम नहीं ले रहा है। रूहेलखंड डिपो के लागातार घाटे की वजह से गुस्साए एमडी ने डिपो के एआरएम को नोटिस जारी किया है।

कमाई को लेकर पूरे परिक्षेत्र में बरेली डिपो को छोड़कर सभी के हाल बेहाल है। इनमें सबसे बुरा हाल रुहेलखंड डिपो का है। डिपो के घटिया प्रदर्शन को लेकर परिवहन निगम के एमडी ने भी नोटिस जारी करते हुए एआरएम भुवनेश्वर कुमार से जवाब तलब किया है। बीते फरवरी माह में पिछले वर्ष की तुलना में मुख्यालय को सबसे ज्यादा घाटा रुहेलखंड डिपो से मिला है।

इस वर्ष रुहेलखंड डिपो पिछले वर्ष से 56 हजार रुपये का घाटा केवल एक माह में हुआ है। एआरएम को नोटिस मिलने के बाद रोडवेज के कर्मचारी संघों ने भी आरोप लगाना शुरू कर दिया है। कहना है कि एआरएम अपने चालक परिचालकों पर ध्यान नहीं देते है। उन्हें खुला छोड़ दिया गया है इसलिए वह मनमर्जी से संचालन कराते है। आरोप तो यह भी है कि डिपो में पैसे का खेल भी चलता है।

बरेली डिपो को 37 लाख का फायदा
पिछले वर्ष फरवरी महीनें में बरेली डिपो ने कुल सात करोड़ 27 लाख रुपये की आमदनी की थी। तो इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते भी सात करोड़ 64 लाख 35 हजार रुपये की आमदनी की है। यानि इस बार कुल करीब 37 लाख 35 हजार रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं दूसरी ओर रुहेलखंड डिपो ने पिछले वर्ष 6 करोड 39 लाख 83 हजार रुपये की कमाई की थी और वर्ष यह कमाई घटकर 6 करोड़ 40 लाख 39 हजार ही रह गई है।

रुहेलखंड डिपो कमाई में लगातार फिसड्डी होता जा रहा है। अच्छी कमाई की वजह से एमडी ने एआरएम को नोटिस जारी किया है। — आरके त्रिपाठी, आरएम बरेली परिक्षेत्र

संबंधित समाचार