अयोध्या: प्रधान पद के प्रत्याशी की फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। मवई थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत रानेपुर में ग्राम प्रधान के पद पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी की आम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलती लाश मिली। परिजनों ने मवई थाने में तहरीर देकर इंसाफ की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही विपक्षी प्रत्याशी के द्वारा हत्या करके …

अयोध्या। मवई थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत रानेपुर में ग्राम प्रधान के पद पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी की आम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलती लाश मिली। परिजनों ने मवई थाने में तहरीर देकर इंसाफ की मांग की है।

परिजनों का आरोप है कि गांव के ही विपक्षी प्रत्याशी के द्वारा हत्या करके फांसी के फंदे से लटकाया गया है। इस सूचना पर कई थानों की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। रुदौली सीओ डॉ. धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि मवई थाना अंतर्गत ग्राम रानेपुर में अंकित यादव पुत्र अभिलाष यादव जिनकी उम्र 35 वर्ष थी। कल रात में 9 बजे घर से बाहर निकले थे। देर रात तक घर वापस नही आये तो परिजनों नें ढूंढना शुरू किया।

मृतक को काफी खोजने के बाद आज सुबह रानेपुर गांव किनारे पौशाला के पास आम के पेड़ पर उनका शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की निगरानी में शव को आम के पेड़ से उतरवाया। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

रुदौली के पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया की पुलिस घटना की पूरी छानबीन की जा रही है। छानबीन करने के बाद यदि मामले में कोई दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित समाचार