अमेठी: मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जायस, अमेठी, अमृत विचार। मलिक मोहम्मद भारतीय इंटर कालेज में रविवार को स्वामी ब्रम्हानंद फाउंडेशन अमेठी द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में जनपद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 10 के छात्र-छात्रों को ट्रॉफी देकर उनका मनोबल बढ़ाया। इस दौरान गोण्डा जिला के प्राथमिक विद्यालय इटौंजा में पढ़ने वाली कक्षा 4 …

जायस, अमेठी, अमृत विचार। मलिक मोहम्मद भारतीय इंटर कालेज में रविवार को स्वामी ब्रम्हानंद फाउंडेशन अमेठी द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में जनपद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 10 के छात्र-छात्रों को ट्रॉफी देकर उनका मनोबल बढ़ाया।

इस दौरान गोण्डा जिला के प्राथमिक विद्यालय इटौंजा में पढ़ने वाली कक्षा 4 की छात्रा अंशिका मिश्रा ने मंच से भारत देश के सभी राज्यों के नाम क्रमवार उनके सभी जिलों का नाम 6 मिनट 26 सेकेन्ड में सुनाकर इंडिया बुक में रिकार्ड किया।

इस होनहार बालिका का परिचय जानने के लिए मुख्य अतिथि ने संचालक से उनके पिता को मंच पर बुलाकर बालिका का परिचय संक्षेप में जानने की जिज्ञासा जताई। इस पर अंशिका के पिता महेश मिश्रा मंच पर आकर बताया कि मैं जिस प्राथमिक विद्यालय का अध्यापक हूं उसी विद्यालय में मेरी बेटी आंशिका कक्षा 4 की छात्रा है।

उन्होंने बताया कि बेटी अंशिका को अगर मंच पर बोलने के लिए कहा जाय तो वह संविधान अनुच्छेद की सभी धाराएं, स्वतंत्र भारत के अब तक के सभी राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, अब तक जितने न्याय मूर्ति हुए है, अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय दिवस, विश्व में छोटा बड़ा विश्व में एशिया महाद्वीप के देश, राजधानी, मुद्रा, क्षेत्रफल इन सब के धारा प्रवाह की जानकारी कभी भी कहीं से भी पूंछी जा सकती है। साथ ही उन्होंने बताया कि बेटी के नक्शे कदम पर विद्यालय की आधा दर्जन छात्राएं चल रही है जो अलग अलग मंच पर अपनी प्रतिभा से अन्य छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ाने का कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महानिदेशक डा. बद्री विशाल सिंह ने कहा कि छात्रों को कुछ कर गुजरने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना बहुत जरूरी है और लक्ष्य निर्धारित करने के लिए आधार की जरूरत होती है।

इस मौके पर सुषमा वर्मा, तेज प्रताप वर्मा, प्रोफेसर मनोज राजपूत, कमलेश सिंह, हेमंत सिंह राजपूत, प्रोफेसर राजकुमार वर्मा, उपेन्द्र सिंह, सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव, पालिका अध्यक्ष महेश प्रताप सोनकर, आषुतोष मिश्रा, रामचंद्र सरस प्रवक्ता, संतोष संगम, सभासद आसिफ़ अंसारी, सभासद विनय पासी, सभासद अशोक मौर्य, शिवनायक सिंह, कवि हेमंत राजपूत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार