बरेली: अब आरपीएफ जवान भी दौड़ेंगे बाइक से
अमृत विचार, बरेली। सिविल पुलिस और जीआरपी की तरह अपराधियों के पीछे अब आरपीएफ भी बाइक से दौड़ेगी। जंक्शन आरपीएफ को मंडल से तीन नई बाइकें मिली हैं जिसमें एक बरेली, दूसरी आंवला और तीसरी चनेहटी पर आरपीएफ के पास रहेगी। रविवार को दो बाइकें जंक्शन पर पहुंच गईं। आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन सिसौदिया ने बताया …
अमृत विचार, बरेली। सिविल पुलिस और जीआरपी की तरह अपराधियों के पीछे अब आरपीएफ भी बाइक से दौड़ेगी। जंक्शन आरपीएफ को मंडल से तीन नई बाइकें मिली हैं जिसमें एक बरेली, दूसरी आंवला और तीसरी चनेहटी पर आरपीएफ के पास रहेगी। रविवार को दो बाइकें जंक्शन पर पहुंच गईं।
आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन सिसौदिया ने बताया कि अभी तक आरपीएफ के पास एक भी बाइक नहीं थी। इस वजह से घटना स्थल पर कार या फिर पैदल जाना पड़ता था। कई बार मौके पर पहुंचने में देरी भी होती थी मगर अब बाइक मिल गई तो जवानों को भी कोई समस्या नहीं होगी। आरपीएफ भी अब समय से मौके पर पहुंच सकेगी।
