बाराबंकी: पुलिस मुठभेड़ में एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जैदपुर/ बाराबंकी, अमृत विचार। दिल्ली पुलिस व एनसीबी के एक वांछित तस्कर को जैदपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की भोर में मुठभेड़ में धरदबोचा है। जबकि साथ में दूसरा वांछित मार्फीन तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। पुलिस मुठभेड़ में एक सिपाही को भी चोट लगी है। मुठभेड़ के …

जैदपुर/ बाराबंकी, अमृत विचार। दिल्ली पुलिस व एनसीबी के एक वांछित तस्कर को जैदपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की भोर में मुठभेड़ में धरदबोचा है। जबकि साथ में दूसरा वांछित मार्फीन तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। पुलिस मुठभेड़ में एक सिपाही को भी चोट लगी है। मुठभेड़ के बाद एसपी ने घटना का जयज़ा लिया। जिसके बाद थाना क्षेत्र में लोगों में हडकंप मच गया।

जैदपुर क्षेत्र के अन्तर्गत शहजादपुर चौराहे पर मंगलवार की भोर में लगभग 5 बजे एक वांछित सत्रोहन पुत्र राम प्रसाद निवासी पनिहल थाना ज़ैदपुर को मुखबिर खास की सूचना पर जैदपुर की पुलिस द्वारा पकडने का प्रयास किया गया। किन्तु षत्रोहन ने पुलिस की गाडी देखकर भागने का प्रयास किया। जिस पर जैदपुर के थाना अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह रघुवंषी व अहमदपुर चौकी प्रभारी सत्येन्द्र प्रकाष की संयुक्त टीम ने वांछित का पीछा किया।

अपने को फंसता देख सत्रोहन ने पुलिस पर अपने देषी तमंचे से गोली चलाई, जिसमें सिपाही षैलेन्द्र सिंह घायल हो गये। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें आरोपी षत्रोहन के पैर में गोली लगी और आरोपी के साथ मो एखलाख पुत्र एहसान अली निवासी टिकरा मुर्तजा थाना ज़ैदपुर मौके से फरार हो गया। वहीं जनपद के कई थानों में एखलाख के खिलाफ मुकदमें दर्ज हैं। वहीं एखलाख दिल्ली पुलिस, व एनसीबी का वांछित अपराधी है।

दोनो वांछित अपराधी जानकारी के अनुसार एखलाख दिल्ली की जेल में लम्बी सज़ा भी काट चुके हैं। जैदपुर पुलिस ने वांछित अपराधी के पास से पांच सौ ग्राम मारफीन, 50 हजार की नगदी, एक देशी तमंचा, एक जिंन्दा कारतूस, और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। मौके पर मौजूद पुलिस ने साथी पुलिस कर्मी व मुठभेड़ में घायल हुए अपराधी को उपचार के लिये जिला अस्पताल भर्ती कराया है। घटना स्थल पर पहुंचे एसपी यमुना प्रसाद ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और बताया कि वांछित का एक साथी फरार है। उसकी तलाश की जारी है।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि थाना जैदपुर क्षेत्र में अपराधियोें के आने की सूचना पर जैदपुर की पुलिस ने पीछा किया। उनको रोका गया जिसमें अपराधी द्वारा गोली चलाई गयी जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी गोली चलाई जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। पुलिय कर्मी ओर वांछित दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। फरार अभियुक्त की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। और इस तरह के किसी भी अपराधी को छोड़ा नही जएगा।

संबंधित समाचार