हल्द्वानी: उत्तराखण्ड हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट करने की तैयारी
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड हाईकोर्ट को नैनीताल से शिफ्ट करने के लिए धरातल पर काम शुरू हो गया है। हाईकोर्ट भवन के लिए हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में जमीन देखी जा रही है। इस संदर्भ में वन विभाग को शासन से 50 एकड़ जमीन देने के लिए पत्र भेजा गया है। गौरतलब है कि कार्यवाहक …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड हाईकोर्ट को नैनीताल से शिफ्ट करने के लिए धरातल पर काम शुरू हो गया है। हाईकोर्ट भवन के लिए हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में जमीन देखी जा रही है। इस संदर्भ में वन विभाग को शासन से 50 एकड़ जमीन देने के लिए पत्र भेजा गया है। गौरतलब है कि कार्यवाहक पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बीते दिनों अपने नैनीताल भ्रमण के दौरान पत्रकार वार्ता में कहा था कि हाईकोर्ट को नैनीताल से शिफ्ट करने की स्थानीय स्तर पर मांग उठ रही है, इसलिए हाईकोर्ट के लिए नई जगह देखी जा रही है।
इस क्रम में गौलापार में भी वन विभाग हाईकोर्ट के लिए 50 एकड़ जमीन तलाश कर रहा है। शासन ने वन विभाग को इस मामले में पत्र भी भेजा है। जानकारों का कहना है कि पूर्व में आईएसबीटी के लिए मिली जमीन और इंटरनेशनल जू के बायो डायवर्सिटी पार्क का बड़ा हिस्सा इसके लिए चिह्नित किया गया है। हालाकि वन विभाग के अधिकारी भी इस मामले में ज्यादा कुछ कहने से बच रहे हैं।
पश्चिमी वृत्त वन संरक्षक जीवन चंद्र जोशी ने बताया, हाईकोर्ट के लिए गौलापार में जमीन को लेकर शासन ने आख्या मांगी है। इस सिलसिले में जरूरी कार्यवाही की जा रही है।
