साउथम्पटन में खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल 18 से 22 जून के बीच साउथम्पटन में हैंपशर बाउल में जैव सुरक्षित वातावरण में खेला जाएगा। पहले फाइनल का आयोजन लार्ड्स में होने की संभावना थी लेकिन आईसीसी बोर्ड और इंग्लैंड एवं …

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल 18 से 22 जून के बीच साउथम्पटन में हैंपशर बाउल में जैव सुरक्षित वातावरण में खेला जाएगा। पहले फाइनल का आयोजन लार्ड्स में होने की संभावना थी लेकिन आईसीसी बोर्ड और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कोविड-19 के संभावित जोखिम को कम से कम करके इसका सुरक्षित आयोजन सुनिश्चित करने के लिये स्थान बदलने का फैसला किया।

आईसीसी ने बयान में कहा, ”हैंपशर बाउल का चयन करने में आईसीसी ने 2020 की गर्मियों में जैव सुरक्षित वातावरण में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आयोजन करने के ईसीबी के अनुभव का इस्तेमाल किया। इसमें कहा गया है, ”यह स्थल खेल और अभ्यास की विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया कराता है और यहां दोनों टीमों को तैयारियों के लिये सर्वश्रेष्ठ संभावित माहौल मिलेगा।

आईसीसी ने कहा कि अगर ब्रिटिश सरकार कोविड-19 लॉकडाउन में ढील को पूर्व योजना के अनुसार आगे बढ़ाती है तो फिर हैंपशर बाउल में फाइनल देखने के लिये सीमित संख्या में दर्शकों को अनुमति दी जा सकती है। न्यूजीलैंड फाइनल के लिये क्वालीफाई करने वाली पहली टीम थी। भारत ने शनिवार को समाप्त हुई चार मैचों की श्रृंखला में इंग्लैंड को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनायी थी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा