हरियाणा सरकार के साथ विधायकों का भरोसा, कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव परास्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा) गठबंधन सरकार के खिलाफ कांग्रेस की तरफ से लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को गिर गया। सदन में कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव उसकी संख्या बल के आधार पर पहले से ही कमजोर माना जा रहा था। सदन में कांग्रेस के सदस्यों की …

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा) गठबंधन सरकार के खिलाफ कांग्रेस की तरफ से लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को गिर गया। सदन में कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव उसकी संख्या बल के आधार पर पहले से ही कमजोर माना जा रहा था।

सदन में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या 30 है और मतदान के दौरान उसके सभी सदस्य सदन में मौजूद थे। इसके अलावा दो निर्दलीय विधायक सोमगीर सांगवान और बलराज कुंडू ने अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में मतदान किया। सदन में भाजपा के 40, जजपा के 10 सदस्य हैं। इसके अलावा सरकार को पांच निर्दलीय विधायकों और हरियाणा लोकतांत्रिक पार्टी के एक विधायक का समर्थन मिला। सदन के कुल सदस्यों की संख्या 90 है जिनमें से दो सीट रिक्त हैं और एक सदस्य विधानसभा अध्यक्ष हैं।

संबंधित समाचार