हरदोई: पत्नी से अवैध संबंधों के चलते भाई ने की भाई की गोली मारकर हत्या
हरदोई, अमृत विचार। पत्नी से अवैध संबंधों के चलते भाई ने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को छुपाने के लिए आरोपी ने गांव के दूसरे समुदाय के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। थाना देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बहर निवासी लाला राम पुत्र राम लोटन का शव गांव के बाहर …
हरदोई, अमृत विचार। पत्नी से अवैध संबंधों के चलते भाई ने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को छुपाने के लिए आरोपी ने गांव के दूसरे समुदाय के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया था।
थाना देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बहर निवासी लाला राम पुत्र राम लोटन का शव गांव के बाहर स्थित उसके ट्यूबवेल के पास पड़ा मिला था। जिस की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक के भाई नितेश ने गांव के कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
घटना की गहनता से जांच करने पर पुलिस ने मृतक के भाई विपिन को ही हत्या करने का आरोपी पाया। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि मृतक का अवैध संबंध अपने भाई की पत्नी विपिन से था। जिसका वह विरोध करता था इसी के चलते उसने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना को छिपाने के उद्देश्य से गांव के ही दूसरे समुदाय के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एसओजी व अपर पुलिस अधीक्षक ने काफी प्रयास कर उक्त घटना का खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना के खुलासे से जहां निर्दोष लोग जेल जाने से बच गए वही असली आरोपी को जेल जाना पड़ा ।पुलिस अधीक्षक ने घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान किया।
