रानीखेत: भारत-उज्बेकिस्तान की सेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास ‘दस्तलिक-2’ शुरू
रानीखेत, अमृत विचार। यहां चौबटिया सैन्य क्षेत्र में आज भारत और उज़्बेकिस्तान के सैनिकों का संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास आज से शुरू हो गया है। ‘दस्तलिक-2’ नाम से चल रहा यह संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास 10 दिनों तक चलेगा। आज इस सैन्य युद्धाभ्यास के पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय सेना के मेजर जनरल एसके …
रानीखेत, अमृत विचार। यहां चौबटिया सैन्य क्षेत्र में आज भारत और उज़्बेकिस्तान के सैनिकों का संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास आज से शुरू हो गया है। ‘दस्तलिक-2’ नाम से चल रहा यह संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास 10 दिनों तक चलेगा। आज इस सैन्य युद्धाभ्यास के पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय सेना के मेजर जनरल एसके शर्मा ने कहा कि युद्धाभ्यास दोनों देशों की सेनाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
इस सयुंक्त युद्धाभ्यास में भारत की तरफ से कुमाऊं रेजीमेंट के 45 सैनिक और उज्बेकिस्तान के भी इतने ही सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। 13 कुमाऊं के कमान अधिकारी कर्नल अमित मलिक तथा उज्बेकिस्तान के कर्नल कामिलोव अजीज युद्धाभ्यास का नेतृत्व करेंगे। चौबटिया छावनी में दोनों देशों की सेनाएं 10 दिनों तक काउंटर इनसर्जेंसी और काउंटर टेरेरिज्म का अभ्यास सहित सैन्य अनुभवों और तकनीकी का आदान प्रदान करेंगे।
इस अभ्यास को दस्तलिक-2 नाम दिया गया है और यह दूसरा संस्करण है। यह संयुक्त सैन्य अभ्यास पहली बार उज्बेकिस्तान में ताशकंद के पास नवंबर 2019 में हुआ था। अब इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य पर्वतीय ग्रामीण और शहरी परिदृश्य में आतंकी कार्रवाई से निटपने की कुशलता विकसित करना है। विशेष बलों पर नजर रखने की तकनीक, एक हाईटेक कमांड पोस्ट के माध्यम से निगरानी, हेलीकॉप्टरों से संचालन और खुफिया-आधारित सर्जिकल स्ट्राइक अभ्यास का मुख्य आकर्षण होंगे।
