काशीपुर: मिनी बैंक का पूर्व प्रभारी 1 करोड़ 56 लाख का गबन करने पर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने महुआखेड़ा गंज स्थित मिनी बैंक के पूर्व प्रभारी को एक करोड़ 56 लाख 38 हजार 992 रुपये के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। वर्ष 2012 में किसान सेवा सहकारी समिति दक्षिणी काशीपुर के प्रबंध निदेशक प्रेम प्रकाश …

काशीपुर, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने महुआखेड़ा गंज स्थित मिनी बैंक के पूर्व प्रभारी को एक करोड़ 56 लाख 38 हजार 992 रुपये के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

वर्ष 2012 में किसान सेवा सहकारी समिति दक्षिणी काशीपुर के प्रबंध निदेशक प्रेम प्रकाश ने महुआखेड़ा गंज निवासी रईस अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार रईस अहमद पर आरोप था कि उसने महुआखेड़ा गंज सहकारी समिति का प्रभारी रहने के दौरान लगभग आठ साल तक गबन किया। मुख्य शाखा काशीपुर से कैश ले गया और महीनों तक रिकार्ड में न दिखाकर अपने उपयोग में लेता रहा। किसानों से जमा होने वाला पैसा भी रिकार्ड में नहीं दिखाया गया। इस तरह कुल एक करोड़ 56 लाख 38 हजार 992 रुपये गबन कर लिए। तीन सदस्यीय समिति ने मामले की जांच की तो घोटाला पकड़ में आया।

जिसके बाद साल 2012 में रईस के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया गया। विवेचक एसआई संजीव कुमार ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद साल 2013 में आरोपी ने वादी को धमका कर कोर्ट में शपथ पत्र दिलवा दिया कि घोटाल नहीं हुआ है। जिसके बाद अंतिम रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई थी। लेकिन बाद में वादी ने डरा-धमका कर शपथ पत्र लेने का आरोप लगाया। कोर्ट के आदेश पर साल 2020 में दोबारा विवेचना कोतवाली पुलिस ने शुरू की। संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाने के बाद उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बुधवार को आरोपी को कुंडेश्वरी तिराहे से उन्होंने गिरफ्तार कर लिया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा