पीलीभीत: मौत बनकर सामने आया सड़क पर बिना पार्किंग लाइट जलाए खड़ा ट्रक, बाइक सवार घुसा, मौत
अमृत विचार, पीलीभीत। सड़क पर बिना पार्किंग लाइट जलाए खड़े ट्रक में एक बाइक सवार घुस गया। बाइक सवार को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। थाना न्यूरिया क्षेत्र …
अमृत विचार, पीलीभीत। सड़क पर बिना पार्किंग लाइट जलाए खड़े ट्रक में एक बाइक सवार घुस गया। बाइक सवार को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
थाना न्यूरिया क्षेत्र के गुप्ता कालोनी निवासी चिरंजीत राय ने थाने में तहरीर देकर कहा कि नौ मार्च की रात साढ़े आठ बजे उसका भाई प्रसन्नजीत राय अपनी बाइक संख्या यूपी26एएच8102 से मझोला की तरफ से अपने घर आ रहे थे। पीछे से दूसरी बाइक पर उसके जीजा राजू सरदार और फूफा सोमनाथ भी उसके साथ आ रहे थे। जब उसका भाई बुझिया मजार के पास टनकपुर रोड पर पहुंचा तो ट्रक संख्या यूपी26टी4665 सड़क पर बिना पार्किंग लाइट जलाए खड़ा था।
अंधेरा होने के कारण उसके भाई की बाइक खड़े ट्रक में घुस गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने चेकअप के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर जगत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। ट्रक नंबर के आधार पर मालिक के बावत जानकारी जुटाई जा रही है।
