आज का राशिफल | 11 मार्च, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज जीवनसाथी के साथ रिश्तों में नयापन आयेगा। नया कारोबार आज शुरू कर सकते हैं। सम्पत्ति के विवादों की निपटारा होगा। परिवार के साथ बैठकर चर्चा करेंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वृष राशि आज अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। जॉब में तरक्की और स्थानान्तरण …

मेष राशि

आज जीवनसाथी के साथ रिश्तों में नयापन आयेगा। नया कारोबार आज शुरू कर सकते हैं। सम्पत्ति के विवादों की निपटारा होगा। परिवार के साथ बैठकर चर्चा करेंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

वृष राशि

आज अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। जॉब में तरक्की और स्थानान्तरण होने के योग बन रहे हैं। किसी प्रिय वस्तु की आपको प्राप्ति हो सकती है। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले रूपरेखा बना लें।

मिथुन राशि

आज व्यापार में नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। लम्बी दूरी की यात्रा आपको करनी पड़ सकती है। शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट में आपको सोच समझकर निवेश करना चाहिये। आज पूरा दिन आप व्यस्त रहेंगे।

कर्क राशि

आज ससुराल पक्ष में कुछ असहज स्थिति बनेगी। प्रेम सम्बन्ध में आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दिनचर्या अनियमित हो सकती है। अधीनस्थ कर्मचारियों पर नजर बनाये रखें।

सिंह राशि

आज प्रेम सम्बन्धों को विवाह में परिणित करने का अवसर प्राप्त होगा। घर का माहौल शान्तिपूर्ण रहेगा। अपने मन पर पूर्ण नियन्त्रण रखें। हार्डवेयर सम्बन्धी कारोबार में आपको भारी लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि

आज नौकरी में अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण होगा। शत्रुओं पर भी आपका प्रभाव रहेगा। किसी अच्छे सामाजिक काम में आप धन खर्च करेंगे। अपनी कमजोरियों पर विजय पाने का प्रयास करें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।

तुला राशि

आज विद्यार्थी अपनी शिक्षा को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। मेहमानों के प्रति अपना व्यवहार खराब न करें। चतुराई से समस्याओं का समाधान प्राप्त कर लेंगे। आहार-विहार में सन्तुलन जरूर रखें।

वृश्चिक राशि

आज शिक्षा सम्बन्धी समस्याओं का समाधान होगा। आपके सादगी भरे व्यवहार की लोग आलोचना कर सकते हैं। परिजनों के साथ करियर को लेकर चर्चा करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

धनु राशि

आज पुराने रोगों से परेशान होना पड़ेगा। उच्चाधिकारियों से आपको सम्मान प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। अपनी बौद्धिक कुशलता के बलबूते बेहतरीन काम कर पायेंगे। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में शामिल हो सकते हैं।

मकर राशि

आज बातचीत के दौरान सार्थक शब्दों का प्रयोग करें। आत्मविश्वास और मनोबल में कमी आ सकती है। किसी से बहुत अपेक्षा न करें। घुटनों और टांगों में समस्या आ सकती है।

कुंभ राशि

आज वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों से सन्तुष्ट रहेंगे। आय के अतिरिक्त स्तोत्र बनने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई बड़ा रुका हुआ काम शुरू हो सकता है। जॉब इंटरव्यू में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

मीन राशि

आज परिवार की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरेंगे। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे। आपको सतर्क होकर निवेश करना चाहिये। दिन की शुरुआत में अत्यधिक व्यस्तता के कारण विचलित रहेंगे।