हरदोई: शादी का झांसा देकर पुलिसकर्मी 6 साल तक करता रहा दुष्कर्म, तीन बार कराया गर्भपात, मामला दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिसकर्मी के खिलाफ धर्मांतरण व दुराचार का मुकदमा एक युवती द्वारा दर्ज कराया गया। महिला थाने में दर्ज कराए मुकदमे के अनुसार उक्त सिपाही जब जनपद उन्नाव में था। तब उसने धर्म छुपाकर उक्त युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। साथ ही शादी का …

हरदोई, अमृत विचार। पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिसकर्मी के खिलाफ धर्मांतरण व दुराचार का मुकदमा एक युवती द्वारा दर्ज कराया गया। महिला थाने में दर्ज कराए मुकदमे के अनुसार उक्त सिपाही जब जनपद उन्नाव में था। तब उसने धर्म छुपाकर उक्त युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। साथ ही शादी का झांसा देकर पुलिसकर्मी 6 वर्ष तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान युवती को तीन बार गर्भपात भी कराना पड़ा। युवती की तहरीर पर धर्मांतरण दुराचार व लव जिहाद का मुकदमा पुलिसकर्मी के खिलाफ दर्ज कर, घटना की जांच शुरू कर दी गई।

संबंधित समाचार