मंडी धनौरा: गृह क्लेश के चलते पहले पत्नी ने और 12 घंटे बाद पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
अमृत विचार, मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर निवासी शेखर की पत्नी ने गुरूवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अभी परिजन इससे उबरे भी नहीं थे कि शेखर सैनी ने भी अपनी पत्नी की मौत के 12 घंटे बाद आम के बाग में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। दोनों की …
अमृत विचार, मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर निवासी शेखर की पत्नी ने गुरूवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अभी परिजन इससे उबरे भी नहीं थे कि शेखर सैनी ने भी अपनी पत्नी की मौत के 12 घंटे बाद आम के बाग में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर निवासी शेखर पुत्र लल्लू की संजना पुत्री राकेश कुमार मोहल्ला थाना हरथला मुरादाबाद से 9 वर्ष पहले शादी हुई थी। दोनों के कोई संतान नहीं थी। जिसको लेकर पति पत्नी काफी परेशान थे। शुक्रवार की रात को शेखर की पत्नी संजना 25 वर्ष ने रात लगभग 2 बजे कमरे के में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था।

वहीं दूसरी ओर शेखर सैनी 27 वर्ष ने शुक्रवार की दोपहर को गृह क्लेश के चलते लगभग तीन बजे पास के ही गांव अकबरपुर सुमाली में सज्जन सिंह के आम के बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों को इसकी सूचना मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। देखते ही देखते पूरा गांव मौके पर पहुंच गया।
थाना प्रभारी पंकज वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को पेड़ से उतार कर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
