आज का राशिफल | 13 मार्च, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में आपसी सहयोग बढ़ेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से आपको शुभ सूचना मिल सकती है। लोगों से बहुत अपेक्षायें न रखें। वृष राशि आज अधिक उत्साह के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। अपनी भावनाओं को दूसरों के सामने प्रकट न करें। अपनी क्षमता से अधिक …

मेष राशि

आज कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में आपसी सहयोग बढ़ेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से आपको शुभ सूचना मिल सकती है। लोगों से बहुत अपेक्षायें न रखें।

वृष राशि

आज अधिक उत्साह के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। अपनी भावनाओं को दूसरों के सामने प्रकट न करें। अपनी क्षमता से अधिक रिस्क न लें। करियर में बदलाव का विचार बनायेंगे।

मिथुन राशि

आज धर्म-कर्म के प्रति श्रद्धावान रहें। नए प्रोजेक्ट्स को जल्द ही शुरू कर सकते हैं। परिवार के साथ हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे। सन्तान की जॉब लग सकती है।

कर्क राशि

आज आप उत्तम भोजन का आनन्द लेंगे। विपरीत लिंग के प्रति तीव्र आकर्षण उत्पन्न होगा। बढ़ते हुए वजन को नियन्त्रित करने का प्रयास करें। गृहस्थ जीवन में शान्ति का भाव रहेगा। रुके कार्यों में गति आयेगी।

सिंह राशि

आज सन्तान की नौकरी आदि की चिन्ता रहेगी। आपकी वाक्शैली की प्रशंसा हो सकती है। आय के नये मार्ग खुल सकते हैं। विरोधी आपके विरुद्ध सक्रिय होंगे। सांस लेने में परेशानी हो तो तुरन्त चिकित्सीय परामर्श अवश्य लें।

कन्या राशि

आज ऑफिस में काम का दबाव परेशान करेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज काफी मेहनत करनी पड़ेगी। परिश्रम के बाद उचित लाभ मिलने से कुछ सन्तोष होगा। आज नये अनुभव प्राप्त होंगे जो भविष्य में आपके काम आयेंगे।

तुला राशि

आज जॉब में आपके अधिकार बढ़ेंगे। बच्चे पढ़ाई को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। मित्रों और बन्धुओं के कारण आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है।

वृश्चिक राशि

आज परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। सहकर्मियों से आपको परेशानी हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर जल्दबाज़ी न करें। पानी प्रचूर मात्रा में पिए।

धनु राशि

आज आप वाहन और आवास सम्बन्धी समस्या हल हो सकती है। विदेश से जुड़े व्यापार में शानदार लाभ मिलेंगे। आज पूरा दिन ऊर्जावान बने रहेंगे। जीवनसाथी की खुशियों पर ध्यान दें। बच्चों के विवाह की चिन्ता दूर होगी।

मकर राशि

आज प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। मानसिक उलझन का सामना करना पड़ेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। करियर को लेकर ऊहापोह की स्थिति रहेगी। परिवार में आपके यश में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

कुंभ राशि

आज जीवनसाथी का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। पुराना रुका हुआ धन प्राप्त होने की सम्भावना है। धन सम्बन्धित समस्या आज दूर होगी। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। दिखावे में ज्यादा खर्च करना आपकी बचत हो प्रभावित कर सकता है।

मीन राशि

आज नींद भरपूर मात्रा में लेनी चाहिये। मांसपेशियों में दर्द की समस्या हो सकती है। कृषि कार्य से जुड़े लोगों के लिये दिन महत्वपूर्ण है। शरीर में थकावट हो तो आज आराम करना बेहतर होगा।