दिल्ली से देहरादून जा रही शताब्दी एक्सप्रेस के कोच में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 नई दिल्ली। दिल्ली से देहरादून जा रही शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच में अचानक भीषण आग लग गई। ट्रेन में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने से ट्रेन के कई कोच आग की चपेट में आ गए। यात्रियों को किसी तरह बाहर निकाल कर उनकी जान बचाई गई। मौके पर रेलवे के अधिकारी …

 नई दिल्ली। दिल्ली से देहरादून जा रही शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच में अचानक भीषण आग लग गई। ट्रेन में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने से ट्रेन के कई कोच आग की चपेट में आ गए। यात्रियों को किसी तरह बाहर निकाल कर उनकी जान बचाई गई।

मौके पर रेलवे के अधिकारी पहुंच गए हैं। ट्रेन पर लगी आग को काबू पाने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के अनुसार दिल्ली से देहरादून जा रही शताब्दी ट्रेन के कोच में करीब 12:00 बजे के आसपास रायवाला व कांसरो के बीच आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी है। मौके पर बचाव कार्य जारी है।

शताब्दी एक्सप्रेस जब राजाजी टाइगर रिजर्व की कांसरो रेंज से होकर गुजर रही थी। तभी रेलगाड़ी के (सी 5) कोच में अचानक आग लग गई। कोच में मौजूद यात्रियों ने इमरजेंसी चेन खींचकर लोको पायलट को सूचना दी। लोको पायलट में तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रेलगाड़ी को कंसरो रेंज के नजदीक ही रोक दिया। रेलगाड़ी के रुकते ही डिब्बे में मौजूद यात्री बाहर निकल आए। ट्रेन में मौजूद स्टाफ ने तुरंत ट्रेन के बीच में जुड़े इस (सी 5) कोच को काटकर शेष डिब्बों से अलग किया।

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि नई दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस की एक बोगी में कासरो में आग लग गई। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि आग लगने पर बोगी को अन्य बोगियों से अलग कर दिया गया और यात्रियों को ट्रेन से सकुशल बाहर निकाल लिया गया। शताब्दी एक्सप्रेस देहरादून स्टेशन पहुंच गई है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ट्वीट कर कहा कि आग लगने की घटना में किसी को नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने इस पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ की कृपा से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार की कृपा से घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।’

संबंधित समाचार