सलमान खान की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ इस तारीख को होगी रिलीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने शनिवार को घोषणा की है कि उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ”राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई” 13 मई को सिनेमा घरों में आएगी। खान ने जनवरी में कहा था कि फिल्म इस वर्ष ईद के दौरान सिनेमा घरों में प्रदर्शित की जाएगी, लेकिन रिलीज की तारीख नहीं बताई थी। Eid …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने शनिवार को घोषणा की है कि उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ”राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई” 13 मई को सिनेमा घरों में आएगी। खान ने जनवरी में कहा था कि फिल्म इस वर्ष ईद के दौरान सिनेमा घरों में प्रदर्शित की जाएगी, लेकिन रिलीज की तारीख नहीं बताई थी।

अभिनेता ने कहा, ”ईद का कमिटमेंट था, ईद पर ही आएंगे क्योंकि एक बार मैंने जो…।” सलमान खान, प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी फिल्म को जी स्टूडियो के साथ मिलकर पेश कर रहे हैं। पहले यह फिल्म पिछले वर्ष 22 मई को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसमें विलंब हो गया। जी स्टूडियो के सीईओ शारिक पटेल ने कहा कि खान के साथ भागीदारी कर वे रोमांचित हैं क्योंकि सुपरस्टार की फिल्मों से उत्सव जैसा माहौल बन जाता है।

15 मार्च रिलीज होगी ‘बबुनी तेरे रंग में’
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्‍टार पवन सिंह का होली स्‍पेशल सौंग ‘बबुनी तेरे रंग में’ 15 मार्च को रिलीज होगी।पवन सिंह ने इस गाने के जरिये पहली बार बॉलीवुड के दिग्‍गज म्‍यूजिक डायरेक्‍टर सलीम सुलेमान के साथ मिलकर धमाल मचाने वाले हैं, जिसकी शूटिंग बीते दिनों जोर–शोर से हुई थी। पवन और सलीम, दोनों अपने इस पावरफुल प्रोजेक्‍ट को लेकर एक्‍साइटेड हैं। गाने का फर्स्‍ट लुक आउट कर दिया गया है। पवन सिंह ने स्‍पेशल सौंग ‘बबुनी तेरे रंग में’ का फर्स्‍ट लुक अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और लिखा कि ‘आ रहे हैं ‘बबुनी तेरे रंग में’ के साथ 15 मार्च को आप सभी के बीच में’। ‘बबुनी तेरे रंग में’ पवन सिंह के साथ त्रिधा चौधरी नजर आ रही हैं। इस गाने को पवन सिंह ने शरवी यादव के साथ मिलकर प्‍लेबैक सिंगिंग किया है। म्‍यूजिक सलीम सुलेमान का है और लिरिक्‍स डॉ. सागर ने लिखा है।

संबंधित समाचार