महराजगंज: 5 दिन पहले गायब हुआ था युवक, नदी में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, महराजगंज। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के केवटलिया गांव निवासी एक 25 वर्षीय युवक की लाश डांडा नदी में मिली है। लाश मिलने की खबर पर सोनौली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करीब पांच दिन पहले केवटलिया गांव निवासी एक 25 वर्षीय युवक रहस्यमय …

अमृत विचार, महराजगंज। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के केवटलिया गांव निवासी एक 25 वर्षीय युवक की लाश डांडा नदी में मिली है। लाश मिलने की खबर पर सोनौली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करीब पांच दिन पहले केवटलिया गांव निवासी एक 25 वर्षीय युवक रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। जिसकी तलाश उसके घर वाले कर रहे थे। उसके गायब होने की सूचना पुलिस को भी दी गई थी।

शनिवार की दोपहर को गांव के ही कुछ लोग नदी के पास काटा काटने गए हुए थे। इसी बीच उन्हें बदबू महसूस हुई तो देखा कि एक युवक की लाश नदी मे पड़ी है। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस लाश को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

गांव वालों ने लाश की पहचान जमील अहमद पुत्र राज मोहम्मद निवासी केवटलिया के रुप में की है। जमील अहमद के पिता मुंबई में नौकरी करते हैं। युवक के नाना हाफीजुल ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कर कार्यवाही की मांग की है।

संबंधित समाचार