देहरादून: नये सीएम ने दिए चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड पर पुनर्विचार के संकेत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड पर पुनर्विचार के संकेत मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पंडा समाज के साथ ही चारधाम के हक-हकूकधारियों की जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी। इसी के साथ उनकी बात सुन कर आगे का निर्णय लिया जाएगा। मालूम हो कि चारधाम और उनसे संबंध …

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड पर पुनर्विचार के संकेत मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पंडा समाज के साथ ही चारधाम के हक-हकूकधारियों की जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी। इसी के साथ उनकी बात सुन कर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

मालूम हो कि चारधाम और उनसे संबंध मंदिरों की व्यवस्थाओं को लेकर त्रिवेंद्र सरकार पूर्व में उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम लेकर आई थी। इसके तहत देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड का गठन कर व्यवस्थाएं उनके हाथ में दे दी गई। हालांकि, इस अधिनियम का शुरूआत से ही चारधाम के पंडित, पुरोहित विरोध करते आ रहे हैं। गंगोत्री में अभी भी विरोध का सिलसिला जारी है। हक-हकूकधारियों का कहना है कि यह अधिनियम उनके अधिकारों पर एक प्रहार है। उनका यह भी कहना है कि जब यह अधिनियम लाया गया और बोर्ड का गठन किया गया तो तब भी उन्हें विश्वास में नहीं लिया गया।

अब जबकि नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आए हैं तो उन्होंने यह संकेत दे दिए हैं कि देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम पर पुनर्विचार किया जाएगा।

 

 

 

संबंधित समाचार