देहरादून: कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को कोविड रिपोर्ट लाना अनिवार्य नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। प्रदेश सरकार ने कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोविड रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म करते हुए राहत दी है। अब कोविड की आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट लाना जरूरी नहीं है। हालांकि सभी श्रद्धालुओं को कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह अनुपालन करना होगा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि …

देहरादून, अमृत विचार। प्रदेश सरकार ने कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोविड रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म करते हुए राहत दी है। अब कोविड की आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट लाना जरूरी नहीं है। हालांकि सभी श्रद्धालुओं को कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह अनुपालन करना होगा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि कुंभ स्नान में आने वाले यहां से बिना किसी असुविधा के सुखद संदेश लेकर जाएं।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में कुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा की। कहा कि प्रत्येक 12 साल बाद में होने वाले कुंभ मेले के प्रति देश-विदेश की आस्था जुड़ी है। इसके प्रति श्रद्धालुओं में सकारात्मक संदेश जाए, इसके लिए भी प्रयास किए जाएंगे। कोविड नियमों का पालन करते हुए अधिक से अधिक श्रद्धालु कुंभ में शामिल हों, यही सबका उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को लाने और ले जाने के लिए अतिरिक्त बसें भी लगाई जाएंगी। साफ-सफाई के साथ ही व्यवस्थाओं के लिए अतिरिक्त अधिकारियों की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

सचिव शैलेश बगोली ने बताया कि कुंभ मेले की व्यवस्था के लिए 661 करोड़ की लागत से 203 कार्य किए जा रहे हैं। मेलाधिकारी दीपक रावत ने कुंभ मेले की व्यवस्थाओं और आइजी मेला संजय गुंज्याल ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, प्रमुख सचिव आनंदबर्धन, सचिव आरके सुधांशु, अमित नेगी, नितेश झा, राधिका झा व दिलीप जावलकर उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार