धर्मेंद्र ने ट्वीट कर कहा- ‘उम्र भर मैं सहता आया’, फैंस ने पूछा- सब ठीक तो है धरम जी?
मुंबई। बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र काफी समय से फिल्म इंडस्ट्री के दूर हैं। वह इन दिनों अपने फार्महाउस में समय बिता रहे हैं। धर्मेंद्र आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। वह ट्विटर पर अक्सर अपने विचार, वीडियो, कई पुरानी तस्वीरें शेयर करते हैं। लेकिन धर्मेंद्र इन दिनों किसी बात …
मुंबई। बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र काफी समय से फिल्म इंडस्ट्री के दूर हैं। वह इन दिनों अपने फार्महाउस में समय बिता रहे हैं। धर्मेंद्र आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। वह ट्विटर पर अक्सर अपने विचार, वीडियो, कई पुरानी तस्वीरें शेयर करते हैं। लेकिन धर्मेंद्र इन दिनों किसी बात को लेकर परेशान चल रहे हैं।
धर्मेंद्र से अपनी एक ब्लैक एंड व्हाईट फोटो शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ‘शऊर ना आया सादगी को मेरी… उम्र भर… मैं.. सहता आया… सहता ही आया….। ”
Shaoor na aya saadgi ko meri ….. ummr bhar…..Main ….. sehta aya…… sehta hi aya….. ? pic.twitter.com/nbdFlFNwc9
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) March 12, 2021
धर्मेंद्र के इस ट्वीट के बाद उनके फैन्स चिंता में पड़ गए। कई यूजर्स ने उनसे पूछा कि वह दिल टूटने या आहत होने जैसी बातें क्यों लिख रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘अपनों ने बेगाना बनाया, औरों से मैंने प्यार पाया।’ इस पर धर्मेंद्र ने रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘ऐसा क्यों होता है सरबजीत… चलते चलते चाहत पाली… दे के दर्द चलते बने…’
धर्मेंद्र से फैन्स ने अपील की कि वह अपना खयाल रखें, वहीं उनकी तस्वीर देखकर एक फैन ने लिखा, ‘कोई इतना प्यारा कैसे हो सकता है। सही कहा धरम जी, ये बिल्कुल आप हैं, सीधे सादे प्यारे इंसान हैं आप।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इतना हैंडसम कोई कैसे हो सकता है… सर सच में आप जैसा हैंडसम तो अब कोई दिखता ही नहीं… वाह, ईश्वर आपको सदा सेहतमंद रखे।’
बता दें कि धर्मेंद्र अब मुंबई के निकट अपने फार्महाउस पर ही रहते हैं। वह वहां खूब ऑर्गेनिक खेती करते हैं। जबकि उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बच्चे मुंबई मे रहते हैं। धर्मेंद्र लंबे अरसे बाद बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने वाले हैं। वह सनी देओल और बॉबी देओल के साथ ‘अपने 2’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में धर्मेंद्र के पोते करण देओल भी होंगे। यह फिल्म अनिल शर्मा डायरेक्ट करेंगे।
