करीना कपूर ने इस अंदाज में किया आमिर खान को बर्थडे विश, शेयर की तस्वीर
मुंबई। बॉलीवुड आमिर खान के 56वें बर्थडे पर सेलेब्स और फैंस उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। इस बीच करीना कपूर ने भी उनकी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा से आमिर की एक अनसीन फोटो शेयर की है। लंबी दाढ़ी, सिर पर पगड़ी, स्लेटी कुर्ता, कंधे पर मेजरमेंट टेप और चेहरे पर मुस्कान लिए आमिर का …
मुंबई। बॉलीवुड आमिर खान के 56वें बर्थडे पर सेलेब्स और फैंस उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। इस बीच करीना कपूर ने भी उनकी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा से आमिर की एक अनसीन फोटो शेयर की है। लंबी दाढ़ी, सिर पर पगड़ी, स्लेटी कुर्ता, कंधे पर मेजरमेंट टेप और चेहरे पर मुस्कान लिए आमिर का यह लुक काफी खास नजर आ रहा है।
करीना ने इस तस्वीर के साथ लिखा, “हैप्पी बर्थडे मेरे लाल… तुम्हारे जैसा कोई नहीं हो सकता। वो करिश्मा देखने का इंतजार नहीं कर सकती जो तुमने फिल्म में किया है।”
लाल सिंह चड्ढा में आमिर और करीना के अलावा मोना सिंह भी अहम रोल में नजर आएंगी। वो दोनों के साथ फिल्म थ्री इंडिट्स मे भी थीं। लाल सिंह चड्ढा को अद्वैत चंदन डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म साल 1994 में आई हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है। ये फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।
