रुद्रपुर: बुजुर्ग पिता की बरामदगी को बेटी ने एसएसपी से लगायी गुहार
रुद्रपुर, अमृत विचार। दो दिन पहले को घर से निकले साठ वर्षीय बुजुर्ग के वापस न लौटने पर उनकी पित्री ने किच्छा कोतवाली में पिता की बरामदगी के लिए पुलिस से गुहार लगायी है। पुलिस से पिता को जल्द ढूंढने के लिए प्रार्थना पत्र देने वाली पुत्री ने अपने पिता के साथ अनहोनी की आशंका …
रुद्रपुर, अमृत विचार। दो दिन पहले को घर से निकले साठ वर्षीय बुजुर्ग के वापस न लौटने पर उनकी पित्री ने किच्छा कोतवाली में पिता की बरामदगी के लिए पुलिस से गुहार लगायी है। पुलिस से पिता को जल्द ढूंढने के लिए प्रार्थना पत्र देने वाली पुत्री ने अपने पिता के साथ अनहोनी की आशंका जताई है।
पुलिस को दिए पत्र में प्रतापपुर किच्छा निवासी संतोषी ने कहा है कि उसके पिता टीमल प्रसाद शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे लालपुर बाजार के लिए निकले थे। लेकिन देर शाम तक जब वो घर नहीं पहुंचे तो परेशान परिवार वालो ने ढूंढ़ने की कोशिश की लेकिन उनका कुछ पता न चला।
संतोषी ने बताया कि उन्होंने अपने रिश्तेदारों को फ़ोन किये पर किसी से कोई जानकारी न मिलने के कारण पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट किच्छा कोतवाली में दर्ज कराई और अपंने पिता को जल्द से जल्द ढूढ़ने क गुहार लगाई। पुलिस ने मामले का सज्ञान लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है|
