हल्द्वानी : शहजान को मिला बेस्ट पीएचडी स्टूडेंट अवार्ड
हल्द्वानी, अमृत विचार। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन सिद्दीकी की छोटी बहन शहजान अंजुम को एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बेस्ट पीएचडी स्टूडेंट अवार्ड से नवाजा है। बनभूलपुरा निवासी डॉ. शहजान अंजुम एम्स में शोध कार्य कर रही है। शनिवार को एम्स की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया …
हल्द्वानी, अमृत विचार। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन सिद्दीकी की छोटी बहन शहजान अंजुम को एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बेस्ट पीएचडी स्टूडेंट अवार्ड से नवाजा है।
बनभूलपुरा निवासी डॉ. शहजान अंजुम एम्स में शोध कार्य कर रही है। शनिवार को एम्स की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें सर्वश्रेष्ठ पीएचडी स्टूडेंट अवार्ड का सम्मान डॉ. शाहजान अंजुम ने हासिल किया है। डॉ. शहजान अंजुम आंखों में होने वाले कैंसर पर एम्स में ही रिसर्च कर रही है।
इस कामयाबी पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने उनको बधाइयां दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
बधाई देने वालों में संस्थापक अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, महानगर अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, महानगर महामंत्री अजय कृष्ण गोयल, अतुल कुमार गुप्ता, जगमोहन चिलवाल, जीवन सिंह कार्की, नीरज प्रभात गर्ग, रवि गुप्ता, मोहम्मद जिलानी, नासिर हुसैन सिद्दीकी, उमेश गुप्ता, सुमित साहू, जतिन अग्रवाल, पवनीत नागपाल आदि रहे।
