नैनीताल: महिला से दुष्कर्म, फिर पीड़िता को कार में बंद कर फरार हुआ आरोपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। नैनीताल में विवाहिता से नशीला पदार्थ देकर कार में बलात्कार करना और फिर रात भर के लिए वाहन में बंद करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार तल्लीताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक विवाहिता शिवरात्रि …

अमृत विचार, हल्द्वानी। नैनीताल में विवाहिता से नशीला पदार्थ देकर कार में बलात्कार करना और फिर रात भर के लिए वाहन में बंद करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार तल्लीताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक विवाहिता शिवरात्रि 11 मार्च को गांव के ही एक युवक के संग नैनीताल घूमने आई थी। महिला ने पुलिस को तहरीर सौंप कर आरोप लगाया कि युवक ने महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। बाद में बेहोशी की हालत में वाहन में ही बंद करके चला गया। सुबह जब उसको होश आया तो आसपास वालों की मदद से वाहन से बाहर निकाला गया।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने इस घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इधर पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ तल्लीताल विजय मेहता ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

संबंधित समाचार