बरेली: महानगर में बदमाशों ने की लूट की कोशिश, मारी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। इंटर कॉलेज की प्रवक्ता के घर में तीन बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने उनके नौकर से घर की चाबी मांगी और न देने पर गोली मार दी। पुलिस ने तीन दिन बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, पीड़ित को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महानगर …

अमृत विचार, बरेली। इंटर कॉलेज की प्रवक्ता के घर में तीन बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने उनके नौकर से घर की चाबी मांगी और न देने पर गोली मार दी। पुलिस ने तीन दिन बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, पीड़ित को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महानगर के रहने वाले राकेश शर्मा की पत्नी मीणा पाराशरी द्रोपदी कन्या इंटर कॉलेज में लेक्चरर हैं। 10 मार्च को राकेश पत्नी के साथ राजेंद्र नगर में अपनी ससुराल गए थे। घर पर राकेश के बुजुर्ग पिता रामस्वरूप शर्मा और उनकी देखरेख के लिए रहपुरा जागीर के रहने वाले बहादुर सिंह मौजूद थे। रात करीब 11:30 बजे तीन नकाबपोश बदमाश उनके पोर्च में आ गए और बहादुर पर तमंचा तानकर तिजोरी और घर की चाबी मांगी। बहादुर ने विरोध किया तो आरोपियों ने गोली चला दी जो बहादुर के पांव में लगी।

इसके बाद आरोपी फरार हो गए। बहादुर सिंह ने इसकी सूचना फोन पर राकेश को दी। राकेश और वीणा पाराशरी महानगर पहुंचे और गार्ड को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तीन दिन बाद रविवार को पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। महानगर में लगे सीसीटीवी की चेकिंग की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार