आज का राशिफल | 15 मार्च, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि व्यापार के दृष्टिकोण से कारोबार अच्छा रहेगा। आज आपको अधिक लाभ की इच्छा से गलत काम नहीं करना चाहिये। अपनी बात को खुलकर न कह पाने से आपको परेशानी होगी। जरूरी वस्तुओं की आकस्मिक खरीदी करनी पड़ सकती है। वृष राशि आप नये कोर्स को जॉइन कर सकते हैं। दिनभर आज आपको बहुत …

मेष राशि

व्यापार के दृष्टिकोण से कारोबार अच्छा रहेगा। आज आपको अधिक लाभ की इच्छा से गलत काम नहीं करना चाहिये। अपनी बात को खुलकर न कह पाने से आपको परेशानी होगी। जरूरी वस्तुओं की आकस्मिक खरीदी करनी पड़ सकती है।

वृष राशि

आप नये कोर्स को जॉइन कर सकते हैं। दिनभर आज आपको बहुत काम करना पड़ेगा। बचपन के मित्रों से मेल-मिलाप हो सकता है। संचित धन का अच्छा उपयोग करेंगे। कोई शुभ समाचार आपके उत्साह और मनोबल दोनों को बढ़ायेगा।

मिथुन राशि

घर के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी। अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करेंगे। अपने अनुभवों को लोगों से आप शेयर कर सकते हैं। किसी हिल स्टेशन में घूमने की योजना बनायेंगे। समय पूरी तरह से आपके पक्ष में है।

कर्क राशि

अध्यात्मिकता की तरफ आपका झुकाव बढ़ेगा। बड़े अधिकारियों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। कार्यक्षेत्र की बाधाओं के कारण मन उद्वेलित हो सकता है। बेहतर होगा की आप भविष्य के बारे में सोचने के बजाय वर्तमान समय का उपयोग करें।

सिंह राशि

काम के प्रति लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है। साझेदारी में विवाद होने की आशंका रहेगी। बेरोजगार लोगों के ऊपर करियर को लेकर दबाव बढ़ेगा। ईर्ष्या और स्वार्थ भावना का त्यागें। आप लोगों के मन की भावनाओं का आसानी से अनुभव कर पायेंगे।

कन्या राशि

जीवनसाथी से अपने मन की बातें करने से आपको हल मिलेगा। मान-सम्मान में अप्रत्याशित वृद्धि होगी। परिवार की समस्याओं को सुलझाने में लगे रहेंगे। आपको सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं।

तुला राशि

किसी शुभ मांगलिक आयोजन में आप सम्मिलित होंगे। कारोबार में आपको बड़ी डील मिल सकती है। उधार धन को आज चुका देंगे। आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। प्रोफेशनल्स अपनी स्किल्स को बढ़ाने के प्रयास करें।

वृश्चिक राशि

प्रणय सम्बन्धों में मधुरता का भाव रहेगा। घर में रौनक का माहौल रहेगा। ऑफिस की स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। आज आप उन विषयों पर ध्यान देंगे जिसे आप अक्सर नजरअंदाज कर दिया करते थे। आपके ज्ञान और अनुभव दोनों का उचित प्रयोग करेंगे।

धनु राशि

विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर थोड़े कनफ्यूज हो सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से दिन खर्चीला रहने वाला है। नयी मूवी देखने का मूड बनेगा। किसी कार्य में असफल होने हीनभावना का शिकार हो सकते हैं। इसीलिये आपको लगातार सीखते रहना चाहिये।

मकर राशि

धन-सम्पत्ति के मामलों में आप आज काफी भाग्यशाली रहेंगे। परिजनों से भी काफी अच्छा सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण लोगों से आपके रिश्ते जुड़ सकते हैं। ऑफिस में कोई आपको प्रपोज कर सकता है। कानूनी अड़चनें आज दूर हो सकती है।

कुंभ राशि

धन-सम्पत्ति के मामलों में आप आज काफी भाग्यशाली रहेंगे। परिजनों से भी काफी अच्छा सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण लोगों से आपके रिश्ते जुड़ सकते हैं। ऑफिस में कोई आपको प्रपोज कर सकता है। कानूनी अड़चनें आज दूर हो सकती है।

मीन राशि

अटके प्रोजेक्ट्स एकदम से शुरू हो सकते हैं। सुख और ऐश्वर्य का आनंद उठायेंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बितायेंगे। थोड़ी मेहनत से बड़े काम सिद्ध हो जायेंगे। आपकी पहचान उच्च तबके में बढ़ेगी।