Grammy Awards 2021: सिंगर बियॉन्से ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड 28वें बार जीता ग्रैमी अवॉर्ड….देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट
63वें ग्रैमी अवॉर्ड्स के विजेताओं का ऐलान कर दिया गया है। पहले अवॉर्ड शो 31 जनवरी को होने वाला था, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से समारोह का आयोजन देरी से हुआ। अवॉर्ड का आयोजन लॉस एंजलिस कन्वेंशन सेंटर में हुआ। ग्रैमी अवॉर्ड्स में एक बार फिर पॉप स्टार बियॉन्से नॉलेस ने जर्मनी अवॉर्ड जीत …
63वें ग्रैमी अवॉर्ड्स के विजेताओं का ऐलान कर दिया गया है। पहले अवॉर्ड शो 31 जनवरी को होने वाला था, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से समारोह का आयोजन देरी से हुआ। अवॉर्ड का आयोजन लॉस एंजलिस कन्वेंशन सेंटर में हुआ। ग्रैमी अवॉर्ड्स में एक बार फिर पॉप स्टार बियॉन्से नॉलेस ने जर्मनी अवॉर्ड जीत इतिहास रच दिया है। बियॉन्से ने लगातार 28वीं बार यह अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस बार बियॉन्से ने 2 ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।
टेलर स्विफ्ट के ‘folklore’ को बेस्ट एल्बम का अवॉर्ड
टेलर स्विफ्ट के एल्बम ‘folklore’ को ग्रैमी अवॉर्ड्स 2021 में बेस्ट एल्बम का अवॉर्ड मिला है। सिंगर ने इसके लिए अपने सभी फैन्स का शुक्रिया अदा किया है। इससे पहले टेलर स्विफ्ट के ‘Fearless’ और ‘1989’ को भी बेस्ट एल्बम का ग्रैमी अवॉर्ड्स मिल चुका है।
बियॉन्से बोलीं- मैंने आर्टिस्ट के तौर पर अपना काम किया
इस खास मौके पर अवॉर्ड लेते हुए अपनी स्पीच में बियॉन्से ने कहा, ‘एक कलाकार के तौर पर मुझे लगता है कि यह मेरा काम है और सभी का यह काम है कि हम मौजदूा समय और हालात के हिसाब से गाने बनाएं। हम सभी एक मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।’
यहां है विनर्स की पूरी लिस्ट
बेस्ट परफॉर्मेंस : “Black Parade,” Beyoncé
एलबम ऑफ द ईयर– टेलर स्विफ्ट
बेस्ट कंट्री एलबम अवॉर्ड: वाइल्ड कार्ड, मिरांडा लैम्बर्ट
बेस्ट न्यू आर्टिस्ट अवॉर्ड: मेगन थी स्टेलियन
बेस्ट ट्रेडिशनल पॉप वोकल एलबम अवॉर्ड: अमेरिकन स्टैंडर्ड, जेम्स टेलर
बेस्ट अल्टरनेटिव म्यूजिक एलबम: फेच द बोल्ट कटर्स, फियोना एप्पल
बेस्ट डांस/इलेक्ट्रॉनिक एलबम अवॉर्ड: बुब्बा, केट्रानाडा
बेस्ट स्कोर साउंडट्रैक फॉर विजुअल मीडिया: जोकर
सॉन्ग ऑफ द ईयर अवॉर्ड: आई कान्ट ब्रीद, एचईआर, डर्न्सट एमिली II और टियारा थॉमस
बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस अवॉर्ड: वाटरमेलन शुगर, हैरी स्टाइल्स
बेस्ट रॉक एलबम अवॉर्ड: द न्यू एबनॉर्मल, द स्ट्रोक्स
बेस्ट अल्टरनेटिव म्यूजिक एलबम: फेच द बोल्ट कटर्स, फियोना एप्पल
बेस्ट रैप एलबम: किंग्स डिजिज, नास
बेस्ट जैज वोकलल एलबम: सिक्रेट्स आर द बेस्ट स्टोरीज, कर्ट एलिंग फीचरिंग डेनिलो पेरेज
बेस्ट कंटेम्पररी क्रिस्टियन म्यूजिक एलबम: जीसस इज किंग, कान्ये वेस्ट
बेस्ट कॉमेडी एलबम: ब्लैक मित्जवाह, टिफनी हैडिश
प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर, नॉन क्लासिकल: एंड्रयू वाट
