विश्व में कोरोना से 26.53 लाख से अधिक लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन/ रियो डि जेनेरो/ नई दिल्ली। विश्व भर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 26.53 लाख से अधिक हो गया है जबकि संक्रमितों की संख्या 11.98 करोड़ से अधिक हो गयी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के …

वाशिंगटन/ रियो डि जेनेरो/ नई दिल्ली। विश्व भर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 26.53 लाख से अधिक हो गया है जबकि संक्रमितों की संख्या 11.98 करोड़ से अधिक हो गयी है।
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 करोड़ 98 लाख 75 हजार 420 हो गई है जबकि इस महामारी से 26 लाख 53 हजार 652 लोगों की जान जा चुकी है।

वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है तथा यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 94 लाख 38 हजार 775 हो गई है जबकि पांच लाख 34 हजार 888 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

दुनिया में एक करोड़ से अधिक कोरोना मामलों की संख्या वाले तीन देशों में शामिल ब्राजील दूसरे स्थान पर है और यहां अब तक एक करोड़ 14 लाख 83 हजार 370 लोग इस वायरस के संक्रमण से प्रभावित हुए है और 2.78 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है।

भारत संक्रमितों के मामले में तीसरे स्थान पर बना हुआ है। यहां संक्रमितों की कुल संख्या एक करोड़ 13 लाख 85 हजार 339 तक पहुंच गयी है, हालांकि यहां 1,10,07,352 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 8,718 से बढ़ने से 2,19,262 हो गये हैं। इसी अवधि में 118 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,58,725 हो गयी है।

अमेरिका, ब्राजील और भारत के बाद कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देशों में शामिल चौथे स्थान पर रूस है। रूस में कोरोना वायरस से 43.41 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 90,558 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस से 42.71 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 1,25,752 लोगों की मौत हुई है।

फ्रांस में 41.31 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 90,558 मरीजों की मौत हुई है। इटली संक्रमितों के मामले में स्पेन से आगे निकल गया है यहां संक्रमितों की संख्या 32.23 लाख से अधिक हो गई है और 102,145 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 31.83 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 72,258 लोगों की मौत हो चुकी है।

तुर्की में कोरोना वायरस से अब तक 28.79 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 29,489 लाेगों ने जान गंवाई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 25.78 लाख से अधिक हो गई है और 73,463 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में कोरोना वायरस से अब तक करीब 23.03 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 61,143 लोगों ने जान गंवाई है।

अर्जेंटीना में कोरोना से 21.95 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 53,670 लोगों की जान जा चुकी है। मेक्सिको में कोरोना वायरस से 21.66 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 1,94,710 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में कोरोना वायरस से 19.06 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और महामारी से 47,178 जान गंवा चुके हैं।

ईरान में कोरोना से 17.46 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और महामारी से 61,230 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से 15.29 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और इसके संक्रमण से 51,326 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में कोरोना वायरस से करीब 15.10 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 29,835 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

संबंधित समाचार