संभल : बस में चढ़ने के दौरान पहिए के नीचे आये एसडीओ, घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल,अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र में जल निगम विभाग के एसडीओ चंदौसी जाने के लिए रोडवेज बस का इंतजार कर रहे थे। सोमवार की सुबह बस में सवार होते समय एसडीओ का पैर फिसल गया और निचे गिर गए। इस दौरान बस का पिछला पहिया उनके पैरों पर चढ़ गया। हादसे में एसडीओ गंभीर रूप से …

संभल,अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र में जल निगम विभाग के एसडीओ चंदौसी जाने के लिए रोडवेज बस का इंतजार कर रहे थे। सोमवार की सुबह बस में सवार होते समय एसडीओ का पैर फिसल गया और निचे गिर गए। इस दौरान बस का पिछला पहिया उनके पैरों पर चढ़ गया। हादसे में एसडीओ गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल एसडीओ को निजी पिकअप से जिला अस्पताल ले गई, जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर बस को जब्त कर लिया है।

मेरठ जनपद के थाना भवनपुर के गांव हसनपुर निवासी वरुण कुमार पुत्र चंद्रभान जल निगम विभाग में एसडीओ हैं। सुबह को चंदौसी जाने के लिए कोतवाली के मोहल्ला चौधरी सराय पुलिस चौकी के सामने खड़े थे। नोएडा से चंदौसी जाने वाली रोडवेज बस में जल्दबाजी में सवार होने लगे। एसडीओ का पैर फिसल गया और सड़क पर गिर गए। चालक ने बस को चला दी। इसके चलते बस एसडीओ के दोनों पैरों पर चढ़ गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

एसडीओ की चीख सुनकर आसपास खडे़ लोग व चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने घायल एसडीओ को जिला अस्पताल लेकर गई। डाक्टर ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिए। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

संबंधित समाचार