बदायूं: ट्रक ने जीजा व दो सालों को रौंदा, तीनों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, कुंवरगांव(बदायूं)। बहन की लगन चढ़ाकर लौट रहे दो भाइयों और उनके बहनोई को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। ट्रक के पहिए के नीचे आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मुरादाबाद-बिसौली रोड पर हुआ। चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। शवों को मोर्चरी पर रखवाकर पुलिस …

अमृत विचार, कुंवरगांव(बदायूं)। बहन की लगन चढ़ाकर लौट रहे दो भाइयों और उनके बहनोई को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। ट्रक के पहिए के नीचे आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मुरादाबाद-बिसौली रोड पर हुआ।

चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। शवों को मोर्चरी पर रखवाकर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सोमवार को बरात आनी थी। सारी खुशियां दुख में बदल गईं। बारात भी टल गई।

जिला संभल के गांव गुमथल निवासी माखनलाल परिजनों और रिश्तेदारों के साथ बेटी प्रीति की लगन लेकर थाना अलापुर क्षेत्र के गांव इस्लामनगर आए थे। सोमवार को बारात आनी थी इसलिए रात में ही घर चल दिए। माखनलाल का बेटा सुशील (18), भतीजा मुकेश (18) पुत्र हरद्वारी लाल व दामाद मुरादाबाद क मोहल्लाे दुर्गेशनगर, डबल फाटक निवासी श्रीओम (27) बाइक से रविवार रात करीब एक बजे घर लौट रहे थे।

इसी दौरान मुरादाबाद-बिसौली हाईवे थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में द्रोपदी देवी कॉलेज बाईपास के पास सुशील ने रोड किनारे बाइक खड़ी कर दी और पीछे आ रही गाड़ी का इंतजार करने लगे। तभी बरेली की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को रौंद दिया। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। थाना सिविल लाइंस के इंस्पेक्टर सुधाकर पांडेय ने कहा कि तहरीर मिली है। ट्रक को कब्जे में लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार