अमेरिकी वित्त मंत्री ने की निर्मला सीतारमण से बात, की भारत की सराहना
वाशिंगटन। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट एल येलन के साथ वैश्विक आर्थिक परिदृश्य, कोरोना महामारी और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच टेलीफोन पर हुई इस चर्चा में भारत और अमेरिका के बीच विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक तथा रणनीतिक सहयोग बढ़ाने को लेकर सहमति …
वाशिंगटन। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट एल येलन के साथ वैश्विक आर्थिक परिदृश्य, कोरोना महामारी और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच टेलीफोन पर हुई इस चर्चा में भारत और अमेरिका के बीच विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक तथा रणनीतिक सहयोग बढ़ाने को लेकर सहमति भी बनी है। दोनों देश जी-20 समेत अन्य बहुपक्षीय मंचों पर आपसी सहयोग को मजबूत करेंगे।
Finance Minister Smt. @nsitharaman had a fruitful discussion on global economic outlook with #US Secretary of Treasury @JanetYellen virtually. Dr. Yellen appreciated #India’s contribution to the world’s #vaccine efforts. (1/4)@g20org#G20India#India-US-Partnership@USTreasury pic.twitter.com/qim85aukgG
— Ministry of Finance (@FinMinIndia) March 15, 2021
अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत की जानकारी दी। वक्तव्य के मुताबिक येलन ने एशिया में अमेरिका के एक अहम साझेदार के रूप में भारत की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों देश कोरोना महामारी से प्रभावित वैश्विक अर्थव्यवस्था को सुधारने, असमानता के खिलाफ लड़ाई और जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर मिलकर काम करेंगे।
अमेरिकी वित्त मंत्री ने दोनों देशों की साझा प्राथमिकताओं को लेकर द्विपक्षीय तथा बहुपक्षीय मुद्दों पर भारत की वित्त मंत्री सीतारमण के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। येलन ने दुनिया भर में कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति को लेकर भारत के प्रयासों और योगदान की सराहना भी की।
