प्रियंका चोपड़ा-राजकुमार राव की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ ऑस्कर के लिए हुई नॉमिनेट
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की जोड़ी वाली फिल्म द व्हाइट टाइगर ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो गयी है। प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रियंका और राजकुमार के साथ गौरव आदर्श लीड रोल में नजर आए हैं। We just got …
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की जोड़ी वाली फिल्म द व्हाइट टाइगर ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो गयी है। प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रियंका और राजकुमार के साथ गौरव आदर्श लीड रोल में नजर आए हैं।
We just got nominated for an Oscar! Congratulations Ramin and team #TheWhiteTiger.
Somehow announcing the nomination myself made it so much more special. So so proud ❤️@_GouravAdarsh @RajkummarRao #RaminBahrani(1/2) pic.twitter.com/btgCgOJ67h
— PRIYANKA (@priyankachopra) March 15, 2021
प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ ऑस्कर 2021 के नॉमिनेशन अनाउंस किए हैं और इस लिस्ट में उनकी फिल्म द व्हाइट टाइगर ने अपनी जगह बना ली है। द व्हाइट टाइगर को अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले कैटेगरी में शामिल किया गया है।
One way or the other…?
Congratulations to all the nominees. And thank you @TheAcademy for the opportunity. #GregWilliams you fit right into our manic Monday. Thank you for the pictures ?@nickjonas pic.twitter.com/Z2IOxI01Iw
— PRIYANKA (@priyankachopra) March 15, 2021
ऑस्कर में नॉमिनेट होने के बाद प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है। प्रियंका ने ट्वीट किया, “हम ऑस्कर में नॉमिनेट हुए हैं। द व्हाइट टाइगर टीम और रमीन मुबारक हो। फिल्म का नॉमिनेशन खुद अनाउंस करते हुए मुझे बहुत स्पेशल महसूस हो रहा था। सब पर गर्व है।” राजकुमार राव ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके खुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखा, “हम ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुए हैं। रमीन बहरानी और द व्हाइट टाइगर टीम।”
