महराजगंज: एडीजी ने किया इंडो-नेपाल बॉर्डर का दौरा, चौकसी बरतने के दिए निर्देश
महराजगंज, अमृत विचार। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। मंगलवार को गोरखपुर एडीजी अखिल कुमार ने जिले के खनुआ बॉर्डर का दौरा कर इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एडीजी ने सीमा खुली की वजह से विशेष चौकसी बरतने का संबंधित अधिकारियों को …
महराजगंज, अमृत विचार। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। मंगलवार को गोरखपुर एडीजी अखिल कुमार ने जिले के खनुआ बॉर्डर का दौरा कर इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एडीजी ने सीमा खुली की वजह से विशेष चौकसी बरतने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।
एडीजी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शराब तस्करी पर रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और पगडंडी मार्गों से हो रही अन्य सामानों की तस्करी के साथ ही अराजक तत्वों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए। खनुआ सीमा का निरीक्षण करने के बाद एडीजी ने सोनौली बॉर्डर का निरीक्षण किया और जनता की समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान जिलाधिकारी महराजगंज डा. उज्ज्वल कुमार, एसपी प्रदीप गुप्ता, एसडीएम प्रमोद कुमार, सीओ अजय सिंह चौहान, समेत एसएसबी के अधिकारी भी मौजूद रहे।
