बरेली: कोचिंग और स्कूल जाते समय छात्रा को छेड़ते हैं शोहदे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोचिंग और कॉलेज जाते समय 12वीं की छात्रा को शोहदे रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करते हैं। छात्रा ने जब विरोध किया तो दबंग उसके चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दे रहे हैं। छात्रा का भाई जब आरोपियों के घर पर शिकायत लेकर पहुंचा तो उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है …

बरेली, अमृत विचार। कोचिंग और कॉलेज जाते समय 12वीं की छात्रा को शोहदे रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करते हैं। छात्रा ने जब विरोध किया तो दबंग उसके चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दे रहे हैं। छात्रा का भाई जब आरोपियों के घर पर शिकायत लेकर पहुंचा तो उसके साथ मारपीट की गई।

आरोप है कि जब वह तहरीर लेकर थाने में पहुंची तो पुलिस ने रिपोर्ट लिखने की जगह उसे चौकी से भगा दिया। अब पीड़ित छात्रा ने अपने परिवार के लोगों के साथ एसएसपी कार्यालय में पहुंचकर मामले की शिकायत की है। एसपी ट्रैफिक ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 12वीं की छात्रा ने बताया कि वह कस्बे के ही एक स्कूल में पढ़ने जाती है। स्कूल और कोचिंग जाते समय रास्ते में ही गांव के कुछ लड़के उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। पिछले दिनों वह स्कूल जा रही थी। इसी बीच रास्ते में शोहदों ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगे। छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने तेजाब से उसका चेहरा जलाने की धमकी दे डाली।

छात्रा ने जब घर पहुंचकर आरोपियों द्वारा छेड़छाड़ की बात बताई तो उसका भाई शिकायत लेकर आरोपियों के घर पहुंचा। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर भगा दिया। पुलिस ने रिपोर्ट लिखने की जगह आरोपियों के साथ पीड़िता के भाई का ही शांतिभंग में चालान कर दिया।

संबंधित समाचार