पौड़ी: वीडियो वायरल हुआ तो सीएम रावत ने दो अधिकारियों को कर दिया सस्पेंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पौड़ी, अमृत विचार। देवेश नाम के युवक ने सड़क निर्माण में हो रहे घटिया डामरीकरण का एक वीडियो वायरल किया था। जिसका सीएम रावत ने संज्ञान लेकर इस वायरल वीडियो पर एक्शन लिया है। सीएम ने  रथुवाढाब दुगड्डा मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण मामले को गंभीरता से लेते हुए एई अजीत सिंह और जेई अनिल …

पौड़ी, अमृत विचार। देवेश नाम के युवक ने सड़क निर्माण में हो रहे घटिया डामरीकरण का एक वीडियो वायरल किया था। जिसका सीएम रावत ने संज्ञान लेकर इस वायरल वीडियो पर एक्शन लिया है। सीएम ने  रथुवाढाब दुगड्डा मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण मामले को गंभीरता से लेते हुए एई अजीत सिंह और जेई अनिल कुमार को सस्पेंड कर दिया है, जिससे कोटद्वार लोक निर्माण विभाग में हड़कंप मच गया है। लोनिवि के दोनों अधिकारियों एई व जेई को सस्पेंड किया गया है।

दुगड्डा लोक निर्माण प्रांतीय खंड में घटिया सड़क निर्माण की शिकायत मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को मिली थी, जिसे लेकर सीएम द्वारा लिए गए इस फैसले की हर जगह तारीफ हो रही है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए दुगड्डा लोक निर्माण प्रांतीय खंड में लक्ष्मणझूला-कांडी-दुगड्डा-रथुवाढाब-धुमाकोट मोटर मार्ग के किमी 154-155 मे घटिया सड़क निर्माण के मामले में एई अजीत सिंह व जेई अनिल कुमार को सस्पेंड करने के निर्देश दिये थे।

मुख्यमंत्री ने इस मामले की जांच भी बैठा दी है। उन्होंने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और लापरवाही को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार स्वच्छ, पारदर्शी व ईमानदार प्रशासन के लिए प्रतिबद्ध है। जिस स्तर पर भी कमी पाई जाएगी, वहां सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा।

संबंधित समाचार