हरदोई: पीएम आवास के लिए ग्राम विकास अधिकारी ले रहा था रिश्वत, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कछौना/हरदोई, अमृत विचार। कोथावां के ग्राम विकास अधिकारी कामता प्रसाद को बुधवार की दोपहर कछौना चौराहे से लाभार्थियों से खुलेआम 5 हजार की घूस लेते एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। शिकायतकर्ता सूबेदार ने बताया उसकी पत्नी जैतून के नाम वर्ष 2020-21 में प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ। जिसकी प्रथम किस्त जारी हो …

कछौना/हरदोई, अमृत विचार। कोथावां के ग्राम विकास अधिकारी कामता प्रसाद को बुधवार की दोपहर कछौना चौराहे से लाभार्थियों से खुलेआम 5 हजार की घूस लेते एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया।

शिकायतकर्ता सूबेदार ने बताया उसकी पत्नी जैतून के नाम वर्ष 2020-21 में प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ। जिसकी प्रथम किस्त जारी हो गई। लेकिन आगे की किस्त के लिए 20 हजार रुपये की डिमांड कर रहे थे। जिसे देने से मना कर दिया। इस दौरान पूरे मामले की सूचना एंटी करप्शन टीम लखनऊ को दी। जिसे बुधवार को एंटी करप्शन की टीम ने कछौना चौराहे पर 5 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथों दबोच लिया।

आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया ब्लॉकों में तैनात कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। इस दौरान तीन में शैलेंद्र सिंह उप निरीक्षक के नेतृत्व में संजय सिंह, एकता त्यागी, अरविंद कुमार, धनंजय कुमार, डीपी मिश्रा, रंजना सिंह यादव, राजेंद्र कुमार, सरोज कुमार शामिल रहें।

संबंधित समाचार