पुरुष 2022 टी20 विश्व कप के तीन क्वालीफायर कोविड-19 के कारण स्थगित : आईसीसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गु्रुवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया में 2022 पुरूष टी20 विश्व कप के लिये अफ्रीका और एशिया में तीन क्वालीफायर कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित कर दिये गये हैं। एशिया ए क्वालीफायर का आयाोजन तीन से नौ अप्रैल को होना था जिसमें बहरीन, कुवैत, मालदीव, कतर और सऊदी अरब को …

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गु्रुवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया में 2022 पुरूष टी20 विश्व कप के लिये अफ्रीका और एशिया में तीन क्वालीफायर कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित कर दिये गये हैं।

एशिया ए क्वालीफायर का आयाोजन तीन से नौ अप्रैल को होना था जिसमें बहरीन, कुवैत, मालदीव, कतर और सऊदी अरब को खेलना था लेकिन अब ये कुवैत में 23 से 29 अक्टूबर तक खेले जायेंगे। यह फैसला कई प्रतिभागी देशों द्वारा लगाये गयी नयी पाबंदियों के कारण लिया गया है जिन्होंने कोविड-19 के नये वैरिएंट को फैलने से रोकने के लिये खेल गतिविधियों को निलंबित कर दिया है।

दौरा करने वाली टीमों को अपने संबंधित देशों में लौटने के लिये पृथकवास की जरूरत भी एक अन्य कारण रही। पुरूष टी20 विश्व कप उप क्षेत्रीय अफ्रीका ए और बी क्वालीफायर दक्षिण अफ्रीका में इस साल अप्रैल में होने थे जिन्हें अब 25 से 31 अक्टूबर को कराया जायेगा।

संबंधित समाचार