बरेली: दरोगा ने दुष्कर्म पीड़िता से ले लिए 60 हजार रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित युवती को इंसाफ दिलाने की जगह दरोगा ने कार्रवाई के नाम पर उससे 60 हजार रुपये रिश्वत ले ली। पीड़िता अपने भाई के साथ आईजी के पास पहुंची और रो-रो कर पूरी बात बताई। इस पर आईजी ने एसपी बदायूं को मामले की जांच कर दरोगा को निलंबित करने …

अमृत विचार, बरेली। सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित युवती को इंसाफ दिलाने की जगह दरोगा ने कार्रवाई के नाम पर उससे 60 हजार रुपये रिश्वत ले ली। पीड़िता अपने भाई के साथ आईजी के पास पहुंची और रो-रो कर पूरी बात बताई। इस पर आईजी ने एसपी बदायूं को मामले की जांच कर दरोगा को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।

बदायूं के दातागंज की रहने वाले युवती अपने भाई के साथ गुरुवार को आईजी कार्यालय पहुंची। उसने आईजी राजेश कुमार पांडेय को बताया कि गांव के कुछ दबंगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। शिकायत करने पर पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

वहीं, दरोगा ने उससे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कहते हुए 60 हजार रुपये वसूल लिए। भाई-बहनों की बात सुनकर आईजी ने एसपी बदायूं को निर्देश दिए हैं कि मामले की जांच कर दरोगा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाए। पीड़िता का यह भी आरोप है कि दबंग उसे दोबारा अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म की धमकी दे रहे हैं।

संबंधित समाचार